उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

DM की कुर्सी संभालते ही Dr आशीष का राजधानी की तस्वीर बदलने का Action चालू:बुलडोजर चला के Boundary तोड़ने वालों के खिलाफ कारवाई के आदेश:Online Complaint Tracking System बनेगा

Chetan Gurung

देहरादून के DM की कुर्सी पर बैठते ही डॉ आशीष चौहान ने राजधानी की बिगड़ी तस्वीर को बदलने का Action पहले दिन ही चालू कर दिया। Charge संभालते ही जनता मिलन पहुँच के उन्होंने तमाम मामलों पर तत्काल और ठोस कार्रवाई के लिए हिदायतें जारी कर दी।

उन्होंने जिला स्तर पर ऑनलाइन शिकायत ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने और शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के बाबत बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने देने के निर्देश दिए। शिकायतें अधिकांश भूमि विवाद से संबंधित थीं। ऋण माफी, बाढ़ सुरक्षा दीवार, आर्थिक सहायता, पैदल पुलिया एवं रास्तों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं।

तुनवाला की मंजू बिष्ट ने कहा कि उनकी निजी नाप भूमि को कब्जाने की फिराक में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर तार बाड़ तोड़ कर एवं बुलडोजर चला के Boundary ध्वस्त कर दी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।

DM ने तत्काल SDM (सदर) को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विकासनगर तहसील में वर्ष 2008 से लंबित भूमि विवाद के मामले को भी तत्काल निबटाने के निर्देश दिए। चकराता ब्लॉक के ग्राम झिटाड़ में क्षतिग्रस्त पुलिया एवं कठंग नहर मरम्मत संबंधी शिकायत पर CDO को जांच कर प्रस्ताव तैयार करने की हिदायत दी गई। सहसपुर के मोहन कश्यप ने ऋण माफी की गुहार लगाते हुए मकान की नीलामी रूकवाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड से 40 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसकी किस्तें वर्ष 2025 तक नियमित जमा की गईं। माताजी के इलाज, निधन, बहनों के विवाह एवं कारोबार में नुकसान के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इस बीच कंपनी ने मकान नीलामी का विज्ञापन प्रकाशित किया है। DM आशीष ने इस मामले में लीड बैंक अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। जर्जर मकान में रह रहे बुजुर्ग प्रेम सिंह की समस्या पर नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया। रामपुर कलां में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए SDM (सदर) को हिदायत दी गई।

 

जनता मिलन में ADM (F and R) KK मिश्रा, Jt Magistrate राहुल आनंद, SDM स्मृता परमार, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, विनोद कुमार, अपर्णा ढ़ौडियाल मौजूद थे। डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभालने के बाद कोषागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डा. आशीष पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और पौड़ी में भी DM रह चुके हैं।

राजधानी के नए DM डॉ आशीष ने कहा कि उनका Focus जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर रहेगा। CM घोषणाओं की नियमित समीक्षा तथा जमीनी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय की जाएगाई। महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता, स्वच्छता और सुशासन को बताया प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button