अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

उद्यम-धंधों को बड़ी सूरत देने का हुनर सिखाएगा Graphic Era:Branding-Marketing-Digital System की Traning दी जाएगी

Chetan Gurung

छोटे उद्यमों-धंधों को कैसे बड़े अवसर में बदला जाए, इसका हुनर Graphic Era विवि निखारेगा। वह Local कारोबारियों और उद्यमियों को Branding-ग्राहकों तक पहुंच, Digital System, बाजार विस्तार, Marketing और व्यवसायिक विकास की आधुनिक ट्रेनिंग देगा।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से जुड़े छोटे उद्यमों को सशक्त बनाने और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए ‘हिमालयन ग्रासरूट एक्सेलेरेशन कोहोर्ट’ ( एचजीएसी) का उद्घाटन किया गया। विवि के प्रो चांसलर और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के TBI Chairman डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि छोटे उद्यम राज्य की अर्थव्यवस्था की असली ताकत हैं। सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग तथा बाजार तक पहुंच देकर ही उन्हें आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के टीम लीड गोविंद धामी ने कहा कि दृढ़ संकल्प, नवाचार और निरंतर प्रयास के बल पर छोटे उद्यम भी बड़ी सफलताओं की नई मिसाल बन सकते हैं। चार माह तक चलने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 1000 से अधिक उद्यमियों को व्यवसाय की बुनियादी समझ मजबूत करने, डिजिटल प्रणाली अपनाने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने, ब्रांडिंग, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की सही जानकारी देने, फंडिंग योजनाओं से जुड़ने और वितरण व्यवस्था कि व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी।

कार्यक्रम में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, हर्बल उत्पाद, होमस्टे और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल हैं। उद्यमशीलता सोच, सामुदायिक सहयोग, नेटवर्किंग और दीर्घकालिक व्यवसायिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्यमी बदलते बाजार के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें,इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Training Program का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (TBI) ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में TBI की CEO सरिस्मा डांगी, इनक्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत, डा. भारती शर्मा, अंकुर रावत, स्वर्ण शौर्यम स्वर्णकार, चार्वी पांडे के साथ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के उद्यमी भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button