उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Lucky युवा!!सरकारी नौकरियों-खुशियों की बहार बरकरार:CM पुष्कर ने सौंपे 483 Candidates को Appointment Letters:सिंचाई-कृषि महकमे में आयोग ने चुन के भेजे:साढ़े चार सालों में 33,000 सरकारी नौकरियाँ बंट गई

युवाओं के सपनों को साकार कर रही उत्तराखंड सरकार-PSD

Chetan Gurung

सरकारी नौकरियों की बहार बरकरार रखते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सिंचाई एवं कृषि विभाग में अलग-अलग पदों के लिए आयोग के जरिये चुने गए 483 Candidates की जिंदगी-परिवार में खुशियों की सौगात देते हुए उनको Appointment Letter सौंप दिए। इनमें 473 पद सिंचाई एवं 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं। PSD शासन काल में साढ़े चार सालों में 33 हजार सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (Vet) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Camp Office के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से होनी चाहिए। आज युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित ही युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवाओं की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग, परिवार का संघर्ष और वर्षों की मेहनत छिपी हुई है। जब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होती है, तभी व्यवस्था में योग्य और ईमानदार लोग आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इस कानून के परिणाम सामने आ रहें हैं। आज नौकरी में चयन, मेहनत और प्रतिभा से हो रहा है। यह नई कार्यसंस्कृति उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत बन रही है। सभी का लक्ष्य देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करना होना चाहिए। कोई भी विभाग, भवनों और फाइलों से नहीं,कर्मठ और ईमानदार लोगों से चलता है।

उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी सिंचाई एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। प्रदेश की GSDP विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य का बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है। रिवर्स पलायन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज पहाड़ का युवा पलायन नहीं, संभावनाएँ देख रहा है। कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज,Ganesh Joshi,विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ व महंत दलीप सिंह रावत, प्रमुख सचिव डॉ. R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे व युगल किशोर पंत मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button