उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

मध्य क्षेत्र परिषद में बोले CM पुष्कर,`राज्यों में आपसी सहयोग-तालमेल-संवाद बहुत जरूरी’:HM अमित शाह सामने पेश किया उत्तराखंड के विकास-आयोजनों का खाका

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से जुड़े तमाम मसलों को प्रमुखता से पेश करते हुए कहा कि राज्यों के मध्य बेहतर संवाद, सहयोग और समन्वय से देश का सम्पूर्ण और संतुलित विकास को नई गति मिल सकेगी। PM के नेतृत्व में देश में सहकारी एवं समन्वित संघीय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

 

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की सदारत में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में वर्ष-2027 में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां नंदा राजजात यात्रा और दिव्य एवं भव्य कुंभ मेले की तैयारियों से संबंधित विषयों को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि ये दोनों आयोजन केवल उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े हुए हैं।

PSD ने कहा कि इन आयोजनों में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए केंद्र एवं राज्यों के समन्वित सहयोग की आवश्यकता होगी। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्यों के सहयोग से मां नंदा राजजात यात्रा और कुंभ मेले का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित, सुरक्षित और ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती राज्यों के मध्य समन्वय बढ़ाने, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्यों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं संयुक्त प्रयासों को और अधिक मजबूत किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री भी उपस्थित रहे।

S

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button