उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

RTE फीस के बदले घूस मांगी,मिली जेल:Vigilance दस्ते ने उप शिक्षा अधिकारी-महिला कर्मचारी को रंगे हाथों दबोचा:पूरे रौ में CM पुष्कर का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

Chetan Gurung

घूसख़ोरी-भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में चल रही जंग में आज देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी एवं उनकी महिला सहयोगी कर्मचारी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए Vigilance महकमे के घात लगाए बैठे दस्ते ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। RTE (शिक्षा के अधिकार) में सरकार से मिलने वाले Fees की एवज में दोनों स्कूल मालिक से घूस मांग रहे थे।

 

RTE प्रतिपूर्ति में घूस मांगने की शिकायत पर डोईवाला के उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट और महिला कर्मचारी पुष्पांजलि को Vigilance की टीम ने दबोचा। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के कई मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। आज की कार्रवाई से महकमे में अब खौफ और खामोशी पसर गई है।

शिक्षा के अधिकार में भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आना System ने घुन लगने की मिसाल है। ये कानून के उल्लंघन के साथ ही समाज के कमजोर तबके के बच्चों के पढ़ने के अधिकारों के साथ अन्याय है।

CM PSD बार-बार कहते और भ्रष्ट लोगों को चेता ते रहते हैं कि वे अपनी करतूत से बाज आएँ या फिर जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहें। बड़े अफसरों से ले के छोटे कर्मचारी तक भ्रष्टाचार में लगातार जेल जा रहे हैं। Vigilance महकमा इन दिनों सबसे व्यस्त नजर आ रहा है। वह बिना किसी दबाव में आए अपने फर्ज को अंजाम दे रहा।

मुख्यमंत्री की तरफ से खुली छूट का पूरा इस्तेमाल कर सतर्कता महकमा इन दिनों उत्तराखंड गठन के बाद पहली बार खौफ बना हुआ है। सतर्कता विभाग एवं अन्य जांच एजेंसियों के Trap Operation में आरोपी खूब दबोचे जा रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button