CM पुष्कर in Action!!देहरादून में Law and Order के बाबत सातवें आसमान पर CM PSD की सख्ती:चौकी In-Charge संग Excise SI मुअत्तल:DGP को हिदायत-अभियान चला के हुड़ दंगियों-अपराधियों को सबक सिखाएँ
CS आनंदबर्द्धन ने Home-Police महकमे की बैठक में दी हिदायत,`Night संग Morning Patrolling भी हो-अवैध Bar-Restaurants पर Action लें’

Chetan Gurung
Law and Order पर पुलिस की नाकामियों से उठते सरकार पर अंगुली से CM पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए आज DGP दीपम सेठ को साफ ताकीद की कि हुड़दंगियों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला के उनको कानून और व्यवस्था का सबक सिखाएँ। जोहड़ी गाँव में Road Rage और दो Groups की Firing में Retired ब्रिगेडियर की मौत ने राजधानी में पुलिस की नाकामी और कानून-व्यवस्था को ले के सवाल उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कल की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्र-3 मसूरी के Sub Inspector सोबन सिंह और कुठालगेट चौकी In-Charge SI अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए,जिस पर फौरन अमल कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश भर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए। रोड रेज, फायरिंग, और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। पुलिस और प्रशासन पूरी सख्ती और मुस्तैदी के साथ ज़िम्मेदारी को निभाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी लापरवाह अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई जारी रहेगी।

CS AnandBarddhan issued several strict directives regarding law and order of capital
——————-
मुख्य सचिव (CS) आनंद बर्द्धन ने भी मंगलवार को सचिवालय में शहर में कानून-व्यवस्था पर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं में इजाफे पर रोष जताया। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने और हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। देहरादून शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने देहरादून के SSP को सभी थानेदारों को Peak Hour में गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि Day-Night Patrolling संग Morning Patrolling भी बढ़ाई जाए। शराब Bar और Restaurant Closing के लिए निर्धारित समय को कठोरता से लागू कराया जाए।
CS AB ने कहा कि सप्ताहांत (Weekend) में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए। नियमों का पालन ना करने वाले बार और अवैध बार संचालकों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। शहर के आसपास के क्षेत्रों में खुले होम स्टे पर भी निगरानी की जाए। Home Stay की मैपिंग की जाए। ये देखा जाए कि जो Home Stay पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बने थे वे कहीं लगातार बार लाइसेंस लेकर इसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं। किरायेदारों और PG में रहने वालों का भी सघन सत्यापन अभियान चलाया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि Delhi-Dehradun High-Way खुलने के बाद के Weekend के लिए Police-प्रशासन को और अधिक सतर्क रहना होगा। इस के लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है। DGP दीपम सेठ, सचिव (गृह) शैलेश बगौली, आयुक्त (गढ़वाल) विनय शंकर पाण्डेय, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, DM सविन बंसल, SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल बैठक में थे।



