Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी सोमवार को कारों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे। मार्ग पर कई स्थानों पर लोगों ने उनका भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कई स्थानों पर स्वागत के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल लोगों ने किया। लोग धुरंधर धामी के बैनर थामे थे। वृद्धाओं ने PSD को सिर पर हाथ रख के आशीर्वाद दिया। बुलडोजर का भी इस्तेमाल फूलों की बारिश मुख्यमंत्री पर करने के लिए किया गया।

काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा,सितारगंज सहित कई स्थानों पर भारी संख्या में लोगों ने सड़क किनारे खड़े हो के CM पुष्कर का स्वागत फूल मालाओं और फूलों की बौछार से किया। मुख्यमंत्री पुष्कर ने लोगों से कहा कि उनका प्यार और विश्वास उन्हें प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।
—
मुख्यमंत्री ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की। उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के विकास की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि मेला हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत महोत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार काशीपुर में 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित कर रहा है। इसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है। आने वाले समय में युवाओं के लिए ये बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा।
PSD ने कहा कि शहर में बहुमंजिला पार्किंग और नए तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य भी जारी है। राज्य सरकार चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़कर इसे एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी तेजी से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं। ऑपरेशन कालनेमि के तहत राज्य में सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की है। आज उत्तराखंड को यह गौरव प्राप्त है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए “देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून” लागू किया है।
कार्यक्रम में कैबिनेट/जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, बलराज पासी, विनय रुहेला, फरजाना बेगम, शंकर कोरंगा, मंजीत सिंह राजू, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, ऊषा चौधरी, सतीश भट्ट, DM नितिन सिंह भदौरिया,SSP अजय गणपति, VC-प्राधिकरण जय किशन, ADM पंकज उपाध्याय मौजूद थे।