
Chetan Gurung
NIT कुरुक्षेत्र के हार्दिक बंसल और UPES के सोहम शर्मा ने Graphic Era विवि में आयोजित Debate प्रतियोगिता ‘डेबाथॉन 3.0’ में जानदार तर्कों और प्रस्तुतियों के बूते बाजी मारी।
‘डेबाथॉन 3.0’ में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। हार्दिक और सोहम ने प्रभावी प्रस्तुतियों से छाप छोड़ के अव्वल स्थान पाया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की निकिता गंभीर और अरुणाक्ष दास ने दूसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीता।
क्विज प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के शिवम पांडे ने प्रथमग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की मिताली जिंदल और परिधि चौधरी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीता। Debate का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की `द डिबेटिंग सोसायटी’ और `क्विज़्जिग कम्युनिटी; ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में देहरादून के अतिरिक्त नगर आयुक्त प्रवीण कुमार, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, डीन ऑफ लॉ डा. डेज़ी अलेक्जेंडर के साथ डा. भारती शर्मा, डा. शाहबाज बेगम शामिल हुए।
——————–
AI से और एडवांस होंगे सेमीकंडक्टर
ग्राफिक में छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाले स्मार्ट टूल्स, एआई आधारित कार्य प्रणाली और डिवाइस तकनीक को बेहतर बनाने के तरीकों की जानकारी दी गई। अगली पीढ़ी के सेमीकंडक्टर मॉडलिंग में एआई टूल्स के उपयोग पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र को संबोधित करते हुए IIT-रुड़की के प्रोफेसर डॉ सुदेब दासगुप्ता ने कहा कि एआई के दौर में तकनीक नई ऊँचाइयों पर पहुँच रही है। 2–3 नैनोमीटर के सूक्ष्म सेमीकंडक्टर डिवाइस एडवांस होते जा रहे हैं। जिसके लिए भौतिक विज्ञान की समझ जरूरी है। एआई टूल्स और स्मार्ट प्रक्रियाएँ डिजाइन व निर्माण को बेहतर बनाती हैं। युवाओं को नवाचार के साथ ऐसी तकनीक विकसित करनी चाहिए। जो व्यावहारिक, प्रभावी और भविष्य को दिशा देने वाली हो।
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन डिपार्मेंट के हेड डॉ इरफानुल हसन, डॉ वारिज़ पवार, डॉ पीयूष पांडे शामिल हुए।



