
Chetan Gurung
रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में CM पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान-पूजा की। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री के संग पत्नी गीता धामी और पुत्र प्रभाकर भी पूजा-कन्या पूजन के दौरान रहे।धोती और कुर्ता पहने CM ने पत्नी के साथ कन्याओं के पैर धोए। उनको अपने हाथों से प्रसाद ग्रहण कराया। फिर हवन में शामिल हुए।





उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।
PSD ने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।



