देहरादून-नैनीताल को ले के CS आनंदबर्द्धन की ढेरों सख्त हिदायतें:Commissioners-DMs को ताकीद,`Tourists के साथ अभद्रता न हो-Overcharging न हो-शहरों से भद्दे विज्ञापन-खंबों से झूलते बेतरतीब तारों को फौरन हटाएँ’

Chetan Gurung
मुख्य सचिव आनंदबर्धन ने CM पुष्कर सिंह धामी की टकीड़ों के मद्देनजर आज नैनीताल और मसूरी से मुताल्लिक समस्याओं और उनके समाधान संग जरूरी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर अफसरों को अनेक सख्त निर्देश बैठक में दिए। Traffic-Security और Sanitation के साथ ही सौंदर्यीकरण पर उनका खास Focus रहा। शहर से बेतरतीब फैले तारों को खंबों से और दीवारों से भद्दे विज्ञापनों को फौरन हटाने की हिदायत संबन्धित DMs को दी गई। ये हिदायत भी दी गई कि Tourists के साथ अभद्रता न की जाए और Over Charging की शिकायत न आए।


बैठक में आवश्यक स्थलों पर लाइटिंग, मुख्य मार्गों का रंग-रोगन, साफ-सफाई तथा पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। दोनों Commissioners और IG (गढ़वाल-विनय शंकर पांडे एवं कुमाऊँ-दीपक रावत) तथा DMs (देहरादून और नैनीताल) से दोनों मंडल और उनसे संबंधित जिलों और मंडलों की समस्याओं पर Update ली गई। CM पुष्कर इन मुद्दों पर न सिर्फ बहुत गंभीर और संवेदनशील रहते हैं बल्कि खुद भी कई बार इस बाबत जरूरी निर्देश देते रहते हैं। CS की तरफ से बैठक में निर्देश दिए गए कि सुरक्षा,मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी, लाइटिंग के बाबत जरूरी होने पर देहरादून-नैनीताल के DMs तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।
मुख्य सचिव ने आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि Peak Tourist Season को ध्यान में रखते हुए यातायात को सुचारु रखने, वैकल्पिक पार्किंग एवं सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्जन के फैसले स्थानीय स्तर पर लागू करें। स्थानीय व्यवसायियों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों सहित सभी हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।
नैनीताल एवं आसपास के मार्गों पर Mobile Network बाधित होने वाले Blind Spot को Identify करने तथा जहां-जहां लाइटिंग की आवश्यकता है, वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मसूरी में किंग्रेट Parking के बेहतर उपयोग के लिए पर्यटन विभाग के समन्वय से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
AB ने देहरादून के DM सविन बंसल और नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल को हिदायत दी कि शहर में अव्यवस्थित तारों के जाल को ठीक कराया जाए। छोटे-भद्दे विज्ञापन हटाए जाएँ। Tourists से अधिक पैसे लेने और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में विभिन्न स्थलों पर तैनात किया जाए। बैठक में सचिव नितेश झा, डॉ. R राजेश कुमार, रणबीर सिंह चौहान, धिराज सिंह गर्ब्याल, HoFF रंजन मिश्र,Special Principal Secretary Parag Madhukar Dhakate सहित Virtually दोनों आयुक्त, दोनों IG (Zone)जिलाधिकारी सविन और ललित जुड़े हुए थे। अपर सचिव बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।



