
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार का जिम्मा लिया हुआ है। गुरुवार को नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खाते में DBT के जरिये 1,45,93.00 (एक अरब पैंतालीस करोड़ तिरानबे लाख रुपये) Transfer किए।


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सरकार के मुख्या ने कहा कि जन्म के समय बेटा-बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है। इसके तहत राज्य सरकार बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये दे रही है।
CM ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है। बेटियों को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। सरकार लखपति दीदी योजना के जरिए भी प्रदेश की आम महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही है। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस वर्ष लाभ लेने वाली बालिकाओं में 5913 नवजात हैं। शेष 27338 को 12वीं पास करने पर यह धनराशि मिली है। सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा भी इस मौके पर थे।


