
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी में नयार Vailley Festival का आगाज करते हुए कहा कि इस शानदार आयोजन से घाटी के पर्यटन-रोजगार-विकास को नई रफ्तार मिलेगी। नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, पोखड़ा में रसलवाँण दीवा मंदिर, बीरोंखाल,एकेश्वर पाबौ में चम्पेश्वर में मंदिर से जुड़े विकास कार्यों की घोषणा भी की। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।






उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की लाभार्थी करिश्मा और सलोनी को महालक्ष्मी किट प्रदान की। योगिता की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई। महिला समूहों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने साइक्लिस्टों तथा एंगलरों से भी संवाद कर उनके साहस और उत्साह की सराहना की।
CM पुष्कर ने कहा कि नयार वैली क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। श्रीनगर में 650 करोड़ रुपये की लागत से NIT का निर्माण प्रगति पर है। खोह नदी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए 135 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। गड़िया गांव में प्रदेश की पहली NCC Academy का निर्माण, कोटद्वार में 11 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और मालन नदी पर पुल निर्माण कार्य जारी है।
PSD ने कहा पौड़ी के ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट भवन को Heritage के तौर पर संरक्षित किया जा रहा है। कोटद्वार में खेल सुविधाओं के विस्तार, 50 बेड वाले आधुनिक चिकित्सालय के निर्माण, CDS पार्क में विशाल तिरंगा, विज्ञान संग्रहालय, ट्राइडेंट पार्क, सतपुली झील, 20 करोड़ की लागत से माउंटेन म्यूजियम एवं तारामंडल जैसी परियोजनाएं भविष्य में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 दिसंबर 2025 से “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान शुरू किया गया। इसके तहत प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीमें प्रत्येक न्याय पंचायत में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके द्वार तक पहुंचा रही हैं। अभियान के माध्यम से लोगों के प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेज घर-घर पहुंचाए गए।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार, उत्तराखंड को देश-विदेश में प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नयार वैली फेस्टिवल नयार घाटी की अपार प्राकृतिक सुंदरता, हमारी समृद्ध संस्कृति और साहसिक पर्यटन की असीम संभावनाओं का सशक्त परिचय है। विधायक राजकुमार पोरी,उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेद्र अणथ्वाल, DM स्वाति S भदौरिया, CDO गिरीश गुणवंत और SSP सर्वेश पंवार भी इस मौके पर मौजूद रहे।


