
Chetan Gurung
अधिकृत वित्त समिति (AFC) की बैठक में विकास परियोजनाओं से जुड़े तमाम प्रस्तावों को आज Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने मंजूरी दे दी। रामनगर बस टर्मिनल से जुड़ी योजनाओं पर सवाल उठाते हुए बैठक में इस पर जांच रिपोर्ट तलब करने के आदेश CS ने दिए.

UIDF Fund के अंतर्गत कारगिल शहीद मेख गुरुंग मार्ग (New Cantt Road) के Upgradation को भी स्वीकृति दे दी गई। ये मार्ग दिलाराम बाजार तिराहे से विजय कॉलोनी पुल तक 2 लेन से 3 लेन में होगी। इसमें उन्नयन के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत लाइनों को यूटिलिटी डक्ट में स्थानांतरित करना) एवं वाटर सप्लाई लाइन शिफ्टिंग के ₹1257.96 लाख के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
पिथौरागढ़ की पिथौरागढ़ शाखा के अंतर्गत घाट पंपिंग पेयजल योजना की जीर्ण-शीर्ण पाइपलाइन से संबन्धित ₹1338.53 लाख रू की योजना को अनुमोदन दिया गया। मसूरी राज्य राजमार्ग संख्या-1 के KM-18 पर सहसपुर (देहरादून) में क्षतिग्रस्त एकल लेन पुल के स्थान पर ₹1200.17 लाख रू की लागत से 60 मीटर स्पैन का 2 लेन, Class-A लोडिंग स्टील बॉक्स पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई।
मुख्य सचिव ने पेयजल निगम के रामनगर बस टर्मिनल निर्माण कार्य के पुनरीक्षित आकलन परियोजना में परियोजना के कुल खर्च के मुकाबले फाउंडेशन वर्क व साइट विकास की अधिक लागत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने HOD-PWD और MD-पेयजल निगम को प्रारंभिक लागत, विस्तारित लागत, साइट चयन, नींव खर्च एवं कुल व्यय की व्यवहारिकता, प्रासंगिकता, मितव्ययिता और उपयोगिता की जांच के लिए Committee गठित कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने चेतावनी दी कि केवल Consultant के प्रस्तावों पर निर्भर न रहते हुए विभाग स्वयं जिम्मेदारीपूर्वक पर्याप्त स्क्रूटनी करें। बिना किसी ढंग की जांच के किसी भी प्रस्ताव को HPC में प्रस्तुत न करें। योजना और कार्य पब्लिक-सेंट्रिक हों। योजना क्रियान्वयन तेज और पारदर्शी होनी चाहिए। बैठक में सचिव (PWD) पंकज पांडेय, श्रीधर बाबू अद्दांकी,बृजेश संत उपस्थित थे।



