वाह!!कुम्भ मेला शुरू होने से पहले चकाचक होंगे सभी VIP State Guest House:Hotels को देंगे टक्कर:बीजापुर VVIP Guest House आधुनिक सुविधा-High Quality से सज्जित होगा:सचिव Dr RRK ने तूफानी दौरा-Inspection कर सुधार-Modernisation के दिए निर्देश

Chetan Gurung
कुम्भ मेले के दौरान VVIPs-VIPs के लिए State Guest House चकाचक होंगे और कीमती आलीशान Hotels को टक्कर देंगे। यहाँ ठहरने वाले मेहमानों को शानदार High Quality Facilities दी जाएगी। आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. R राजेश कुमार ने शनिवार को इस बाबत देहरादून से लेकर हरिद्वार तक के सभी सरकारी Guest House छान मारे और उनका ढंग से Inspection करते हुए जरूरी हिदायतें दीं।


सचिव ने गेस्ट हाउसों के Design,देखभाल, साफ-सफाई, सुरक्षा, फर्नीचर, विद्युत एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य की छवि इन अतिथि गृहों से भी जुड़ी होती है। यहां ठहरने वाले अतिथियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना अनिवार्य है।
Dr RRK ने इन SGH के Renovation कार्यों की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई, फायर सेफ्टी सिस्टम की मजबूती और सौंदर्यीकरण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। साथ ही कुंभ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को तय समय पर और मानक अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित VVIP SGH,बीजापुर का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने प्रथम चरण में संपूर्ण रिपेयरिंग, वीवीआईपी कक्षों को बेहतर करने, पुराने एवं क्षतिग्रस्त फर्नीचर के बदले नए लगाने, फायर सेफ्टी सिस्टम को अत्याधुनिक बनाने के लिए कहा। सचिव ने अधिकारियों से कहा कि राज्य अतिथि गृह बीजापुर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसे आदर्श के तौर पर विकसित करें।
Race Course में Officers Transit Hostel के पुनरोद्धार के लिए भी 2.95 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यों को रफ्तार दी जा रही। सचिव ने इन कार्यों का भी मौके पर पहुँच के मुआयना किया। यहाँ समीक्षा में बताया गया कि पुरानी लिफ्ट की जगह नई आधुनिक लिफ्ट लगाई जा रही। पार्किंग स्थल के समीप 9 नए डबल/सुइट कक्षों के निर्माण की योजना भी स्वीकृत की गई है। सभी कमरों में TV डेटा केबलिंग और नया इंटरकॉम सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह, मायापुर का निरीक्षण करते हुए सचिव आवास डॉ. R राजेश ने PWD के अभियन्ताओं को जरूरी कार्य जल्द करने के लिए कहा। अन्य महकमों को भी जरूरत के लिहाज से काम करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव और RSA लक्ष्मण सिंह, भी उपस्थित रहे।



