उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Digital Fraud हर हाल में रोकें-CD Ratio बढ़ाएँ:ट्रान्सजेंडर के लिए Special Loan Scheme चलाएं:सचिव (F) दिलीप का SLBC Meeting में अफसरों-Banks को हिदायत

Chetan Gurung

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 95वीं बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की ऋण योजनाओं और उसकी चालू FY में Progress पर मंथन के साथ ही Secretary (Finance) दिलीप जावलकर ने Credit Deposit Ratio बढ़ाने-Digital Fraud रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

Dilip Jawalkar-Secretary (Finance)

———

सचिव ने CD Ratio कम वाले Districts को तत्काल सुधार करने और Digital Fraud-Cyber Security मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए कहा। संबंधित Enforcement Agencies के समन्वय से लोगों को Online ठगी से बचाने एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि लोगों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए आरसेटी, SLRM,PMKVY और NGOs का सहारा लिया जाए। Digitalisation और सामाजिक समावेशन पर विशेष जोर दिया।

J दिलीप ने 31 मार्च 2026 तक 100 फीसदी  डिजिटलीकरण का लक्ष्य दिया। ये बताया गया कि अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ एवं पौड़ी में पूर्ण डिजिटलीकरण हो चुका है। राज्य में 5,77,073 किसानों को सितंबर-2025 तक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। पशुपालन के लिए 1,08,514 पशुपालकों तथा मत्स्य पालन के लिए 2,947 मत्स्य पालकों को भी KCC जारी किए गए हैं।

स्वरोजगार, कौशल विकास और ट्रांसजेंडर सशक्तिकरण के पहल पर बल दिया गया।  उनको बाजार उन्मुख प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने और विशेष ऋण योजना चालू करने के निर्देश भी Banks-महकमों को जारी किए गए। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदाता कंपनियों से टाई-अप कर रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

बैठक में अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव, हिमांशु खुराना, अभिषेक रोहेला, प्रकाश चंद्र, झरना कमठान,RBI के RD (क्षेत्रीय निदेशक) अरविंद कुमार, AGM दीपक  मंमगाई, पंकज यादव भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button