उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CS आनंदबर्द्धन का आदेश,`अगले FY की मंजूरियाँ 15 फरवरी तक हासिल कर लें’:CoS में कहा,`सभी महकमे अपने सालाना कैलेंडर तैयार कर उस पर अमल करें’

Chetan Gurung

अगले Financial Year में होने वाले नए कार्यों-योजनाओं के लिए 15 फरवरी तक मंजूरियाँ लेनी होंगी। Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने आज Committee of Secretaries में सचिवों को सख्त हिदायत दी कि हर महकमा अपने सभी कार्यों के बाबत सालाना Calander तैयार कर लें। फिर उसके मुताबिक अपनी योजनाओं पर Execution सुनिश्चित करें।

उन्होंने कुम्भ मेला-2027 से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता देने और इससे जुड़े सभी मंजूरी और कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा के मापदण्डों का प्रवर्तन एवं निगरानी को और मजबूत किए जाने पर बल द्या। इसके लिए टेस्टिंग लैब बढ़ाने एवं इससे सम्बन्धित मामलों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के लिए भी कहा।

AB ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष सहायता के तहत् सभी Projects  को गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड करने एवं निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण किए जाने के लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। जन-जन की सरकार कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए तहसील एवं थाना दिवसों को वर्षभर नियमित आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

CS ने कहा कि E-Office को मुख्यालयों एवं जनपद स्तरीय कार्यालयों में लागू करने के बाबत भी सचिवों और जिलाधिकारियों से प्रत्येक सचिव समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। नक्शा पास करने वाली सभी ऑथॉरिटीज नक्शा पास करने के बाद इसकी जानकारी स्थानीय निकाय से साझा करें।  स्थानीय निकाय इस आधार पर संपत्ति के बाबत अपना डाटाबेस अपडेट कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि Labour Compliance Tool का प्रयोग प्रदेश भर में किया जाए। इससे श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा।

प्रमुख सचिव RK सुधांशु, L फैनई,  धनंजय चुतर्वेदी, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, डॉ. BVRC पुरूषोत्तम, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रेश कुमार यादव, बृजेश कुमार संत, डॉ. V षणमुगम, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, C रवि शंकर, रणवीर सिंह चौहान एवं धीराज सिंह गर्ब्याल CoS बैठक में थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button