उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

हरेला पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यावरण संरक्षण-पौधे लगाने का संदेश देते रहे CM पुष्कर:खटीमा से ले के देहरादून तक पौधे रोपे:कहा,`ये ऐसा पर्व जो हर तबके को आपस में जोड़ती है’:जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि-खुशहाली की प्रार्थना की’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी हरेला पर्व पर खटीमा Camp Office और अन्य कई पहाड़ी जिलों से ले के राजधानी देहरादून तक भोर होने से शाम ढल जाने तक पौधोत्सव के आयोजनों में बेहद व्यस्त रहें और लोगों को हरेला की बधाई देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना इस पर्व की खासियत है।

(ऊपर) CM पुष्कर ने देहरादून में हरेला पर्व पर पौधा रोपा और लोक गायक नरेंद्र नेगी को सम्मानित किया


(नीचे) अल्मोड़ा और जागेश्वर में हरेला और जन-जन की सरकार कार्यक्रम में CM PSD

उन्होंने सुबह होते ही खटीमा में CM Camp Office में पौधा रोप के पर्व की शुरुआत की। उनके साथ DM नितिन भदौरिया और OSD (उत्तराखंड सदन-निवास) रंजन मिश्रा थे। दिन के आखिर में वह देहरादून में परेड मैदान पर आयोजित लोक संवर्धन पर्व में पहुंचे और लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोकजीवन, पर्यावरण, महिलाओं के संघर्ष और सामाजिक सरोकारों को देश-दुनिया तक पहुंचाया।

उन्होंने यहाँ पौधा रोपते हुए कहा कि हरेला त्योहार प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। राज्य सरकार ने इस वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक लगभग 1 करोड़ 15 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल उपस्थित रहे।

खटीमा Camp Office में पौधा रोपते मुख्यमंत्री पुष्कर

मुख्यमंत्री PSD ने अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम में भी शिरकत की। अपने हाथों पौधा लगाया। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

जागेश्वर में पूजा-ध्यान करते मुख्यमंत्री पुष्कर

————-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनकी सरकार ने ‘‘सेवा, सुशासन और समर्पण’’ के पाँच वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर प्रदेश भर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान चलाकर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मंत्री डॉ.धन सिंह रावत’ ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने बीते पाँच वर्षों में विकास के अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विधायक (जागेश्वर) मोहन सिंह मेहरा,विधायक (रानीखेत) डॉ प्रमोद नैनवाल, प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल, सचिव (उत्तराखण्ड शासन) दिलीप जावलकर, अपर सचिव हिमांशु खुराना,DM अंशुल सिंह, SSP चंद्रशेखर R घोड़के, CDO रामजी शरण शर्मा, ADM युक्ता मिश्र,BJP प्रदेश मंत्री गौरव पांडे उपस्थित रहे।

CM पुष्कर ने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ भी किया। उन्होंने जागेश्वर धाम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जन-कल्याण की कामना की। हरेला पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

 

लड़कियों और युवाओं में CM PSD की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करने को ले के खूब उत्साह दिखाई दिया

————–

उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्रत्येक व्यक्ति दिव्य ऊर्जा एवं आध्यात्मिक शांति का अनुभव करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखण्ड के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए उनकी मूल सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखना है।

जागेश्वर मास्टर प्लान के अंतर्गत लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से जागेश्वर धाम का सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

PSD ने कहा कि इस परियोजना में मंदिर परिसर की प्राचीन गरिमा एवं मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जागेश्वर धाम आगमन के बाद देशभर के श्रद्धालुओं में इस पवित्र धाम के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ा है। पिछले दो महीनों में चार लाख से अधिक श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जागेश्वर में मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button