उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

संतों के आशीर्वाद से सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड-CM पुष्कर:श्रीमदभागवत कथा सुनी-संतों का आशीर्वाद लिया

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में शिरकत की और संतों-महात्माओं का अभिनंदन करने के साथ ही उम्मीद जताई कि संतों के आशीर्वाद से उत्तराखंड को PM नरेंद्र मोदी की उम्मीदों के अनुरूप देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बना सकेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का खास जरिया करार देते हुए संत समाज की तारीफ की। उनको भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना का संवाहक बताया।

PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का साक्षी बन रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा केदारनाथ धाम के पुनर्विकास कार्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता तथा भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है। हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना की जा रही है।

CM पुष्कर ने स्वामी हरिचेतानन्द महाराज का आभार जताते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को अवश्य पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण, मंत्री सतपाल महाराज, प्रदीप बत्रा मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button