
Chetan Gurung
बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं से सज्जित Graphic Era Medical College में Doctors को स्ट्रोक और मस्तिष्क की रक्तवाहिका संबंधी बीमारियों के ईलाज की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। देश भर से जुटे विशेषज्ञों ने न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे Latest Research और Innovations की जानकारी भी साझा की।
धूलकोट में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास विषय पर दो दिवसीय कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) का आयोजन किया गया। देश के 140 से अधिक विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने इसमें शिरकत की। CME के दौरान स्ट्रोक के उपचार और न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेषज्ञों ने थ्रोम्बोलाइसिस की भूमिका तथा मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। रेडियोलॉजी विभाग ने सीटी स्कैन और MRI की नवीनतम तकनीकों के जरिए समय पर और सटीक जांच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. पयोज पांडे ने न्यूरोइंटरवेंशन के क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुए महत्वपूर्ण नवाचारों और आने वाले समय में इसकी बढ़ती संभावनाओं की जानकारी दी।
हैंड्स-ऑन कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्ट्रोक उपचार से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अत्याधुनिक मॉडल्स के माध्यम से विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों की बारीकियों से अवगत कराया। CME का आयोजन ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसाइंसेज विभाग ने किया।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, डीन डॉ. अर्चना ठाकुर, IMA-देहरादून के अध्यक्ष एवं सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल, सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. AK सिंह के साथ ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी HoD डॉ. पार्थ बिष्णु, नई दिल्ली के मैक्स साकेत के डॉ. दलजीत सिंह, इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. रजनीश कछारा, एम्स ऋषिकेश के डॉ. निशांत गोयल, डॉ. सोमनाथ जेना और डॉ. मोइनुल हक शामिल रहे।



