उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Combat Dress में Corbett Park में CM पुष्कर:सफारी का लुत्फ लिया: माँ के नाम रोपे पौधे:जंगल Tourism से Locals को रोजगार-अर्थव्यवस्था को फायदा

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह रामनगर के करीब Jim Corbett National Park में Combat Uniform पहन के जंगल सफारी का लुत्फ लिया और Wildlife की अद्भुत-रोमांचकारी अनुभव से 2-4 हुए। उन्होंने कहा कि उनको कुदरती खूबसूरती को देखने के साथ ही जैव विविधता से जुड़ने का अवसर भी मिला।

मुख्यमंत्री पी कैप, Blue Multi Pocket जैकेट,Green टी शर्ट,Combat पैंट और Sports Shoes में हाथों में दूरबीन के साथ सफारी का अनुभव लिया। उनके साथ park के अफसर और सशस्त्र जवान-कर्मचारी थे। वह खुली जीप में घूमे। हाथियों से मिले। एक पेड़ माँ के नाम अभियान में खुद पौधा रोपा। 1000 पौधे सभी ने मिल के लगाए। इसमें Local लोग-वन विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे।

PSD ने बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जंगल सफारी पर्यटन को आज एक नई पहचान मिली है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखण्ड आ रहे हैं। राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खुले हैं।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से भी भेंट की। वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी सराहना की।उन्होंने Trained हाथियों को दुलारने के साथ ही उनको केले भी अपने हाथों से खिलाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button