उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Operation सिंदूर का असर!HM अमित शाह संग CM पुष्कर की सुरक्षा पर Virtual Meeting:PSD का फरमान,`4 धाम यात्रा-International Borders-बांधों-ऊर्जा संयत्रों की Security के पुख्ता बंदोबस्त हों’:कार्मिकों की छुट्टियाँ मंजूर नहीं होंगी

Chetan Gurung

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के लिए छेड़े सेना के Operation सिंदूर के मद्देनजर HM अमित शाह संग सुरक्षा पर Virtual Meeting के फौरन बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में बांधों-अहम स्थानों-ऊर्जा सन्यत्रों-International Borders और 4 धाम यात्रा की सुरक्षा खास ध्यान देने और पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश आला अफसरों को दिए।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन, प्रशासन और पुलिस हर पल Alert Mode पर रहें। अन्तरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। 4 धाम यात्रा में लाखों तीर्थयात्री शामिल हो रहे हैं। उनकी सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठान हैं। इन संस्थानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।  आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान्न सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखें। अस्पतालों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अलर्ट रखा जाए। सभी आवश्यक दवाओं का पूर्ण प्रबंध किया जाए।

CM ने कहा कि नागरिक सुरक्षा दल और स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव और राहत कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि जन सामान्य के पास हर तरह से सही और प्रमाणित सूचनाएं ही पहुंचे। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखी जाए। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ते हुए कार्मिकों के अवकाश मंजूर न किए जाएं।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए।  बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव Rk सुधांशु, DGP दीपम सेठ, सचिव (गृह) शैलेश बगोली, विनोद कुमार सुमन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button