अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

हिन्दू शास्त्र सृष्टि के रहस्य जानने-समझने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय-CM पुष्कर:पतंजलि विवि में बोले,`मोदी की अगुवाई में भारतीय ज्ञान- परंपरा-संस्कृति को वैश्विक स्तर पर सम्मान’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में पतंजलि विवि में कहा कि हिन्दू शास्त्रों के जरिये सृष्टि के समस्त रहस्यों को जानना और समझना बहुत सरल है, और ये सर्वश्रेष्ठ जरिया भी है। वेदों, उपनिषदों और पुराणों में मौजूद सूत्रों से प्रेरणा लेकर आज Modern Science भी सशक्त और उन्नत हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वेदों एवं संस्कृति में जीवन के भौतिक और आध्यात्मिक पहलुओं के बीच संतुलन की भावना है। विवि के 62वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्र योगासन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने की बात सिखाते हैं। साथ ही अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, व्याकरण, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा शास्त्र और खगोल शास्त्र ऐसे-ऐसे गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठाते हैं, जिन्हें देखकर आधुनिक गणितज्ञ और वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

PSD ने कहा कि युवा पीढ़ी को यह बताने की आवश्यकता है कि भारतीय गणितज्ञ ने शून्य और दशमलव जैसी अद्वितीय अवधारणा को विकसित किया था। जिनके ऊपर आज का पूरा आधुनिक विज्ञान टिका हुआ है। भारतीय संस्कृति, परम्परा एवं विरासत को नई एवं भावी पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पुनः सम्मान मिल रहा है।

उन्होंने आयोजन के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय, संस्कृत एवं पतंजलि विश्वविद्यालय का धन्यवाद किया।शास्त्रोत्सव प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। वेद, दर्शन और उपनिषदों का सार पुस्तक का भी विमोचन किया। देश के 25 से भी अधिक प्रांतों तथा पड़ोसी देश नेपाल से आए हुए विद्वानजन, शोधकर्ताओं, शास्त्र प्रेमी और विद्यार्थियों ने आयोजन में शिरकत की। स्वामी रामदेव, आचार्य बाल कृष्ण एवं पतंजलि परिवार को विशेष रूप से धन्यवाद किया।

कुलपति केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रो.श्रीनिवास वरखेड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, कुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय आचार्य बालकृष्ण, योग गुरू बाबा रामदेव ने भी अपने-अपने विचार रखे। विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, महापौर अनीता अग्रवाल, DM कर्मेंद्र सिंह, SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, HRDA सचिव मनीष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष  आशुतोष शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी इस मौके पर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button