
Chetan Gurung
Graphic Era Hill University का Student Grafest-2025 भव्य Presentation, जबरदस्त जोश और बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ। तालियों की गूंज,संगीत धुन पर थिरकते कदम और झिलमिलाती रोशनी ने Campus को चंद घंटों के लिए Joy Hub में तब्दील कर दिया।
Blockbuster Student Grafest देर शाम शुरू हुई। शुरुआत कृति रस्तोगी और अभिषेक मौर्य गीतों की प्रस्तुतियों से हुई। बीट बॉक्स श्रेणी में प्रभास सेमवाल और हिमांशु रावत ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। Rap Performance में पथ वर्मा और हर्षवर्धन ने जलवा बिखेरा।



Solo Dance में आशिमा, कृष्ण बक्शी और शिवम भट्ट ने छाप छोड़ी। क्लासिकल में देव और ईशा कार्की ने अपने भावपूर्ण अभिव्यक्ति और नृत्य कला से वातावरण को जीवंत कर दिया। ग्रुप डांस श्रेणी में देवस्थली और गोरखा पलटन ने पारंपरिक और जोश भरे नृत्य से दर्शकों से भरपूर तालियां बटोरी।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट, कुलसचिव डा. दिनेश जोशी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं Grafest में शामिल रहे। पूरे ग्राउंड में हजारों छात्र-छात्राएं झूमते गाते और ग्राफेस्ट का आनंद लेते दिखाई दिए।
—ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल उत्सव में मासूमों ने बिखेरा जादू–
–ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभा का जादू बिखरा। संगीत, नृत्य और नाटक से सजा यह रंगारंग उत्सव उत्साह, तालियों की गूंज और रचनात्मकता की चमक से जगमगा उठा।


आज ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का संस्कृत उत्सव प्रिस्मौरा का आयोजन किया गया।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने जो उर्जा, लगन और रचनात्मक दिखाई है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि छात्रों के जोश उत्साह और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
प्रिस्मौरा की शुरुआत इंस्ट्रूमेंटल बैंड परफॉर्मेंस से हुई। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने रामायण का मंचन कर दर्शकों को भावुक कर दिया। ग्रेड-1 और 2 के छात्र-छात्राओं ने समूह गान जबकि ग्रेड 3 से 5 के छात्र-छात्राओं ने वेस्टर्न समूह गान में अपनी प्रतिभा दिखाई। नृत्यमाला में जीवन के पांच तत्वों पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
उत्तराखण्ड के पारंपरिक गढ़वाली नृत्य और पंजाब के जोश से भरे भांगड़ा ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने विलियम शेक्सपियर के नाटक द मर्चेंट ऑफ वेनिस के कोर्ट सीन का मंचन कर अंग्रेजी साहित्य की गहराई को जीवंत किया। योग डिस्प्ले ने संतुलन, अनुशासन और एकाग्रता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों को प्रेरित किया।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की चेयरपर्सन लक्ष्मी घनशाला, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला, प्रो-कुलपति डा. राकेश शर्मा, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, कुल सचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहन समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं प्रस्तुतियों का लुत्फ लेने वालों में शुमार रहीं।
–फिल्म महोत्सव के समापन पर मंडाण की धूम-
ग्राफिक एरा फिल्म महोत्सव `हिमप्रवाह’ के समापन पर मंडाण का रोमांचक आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखण्ड के लोक नृत्य और परंपरागत जागर की धूम रही। इससे पहले उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के ज्वाइंट सीईओ नितिन उपाध्याय ने कहा कि हिमप्रवाह कार्यक्रम उत्तराखंड की फिल्म इंडस्टी और सिंगल स्क्रीन सिनेमा को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भमिका निभा रहे हैं। यह पहल अपनी सांस्कतिक पहचान और इतिहास से जोड़ने में मदद करती है। राज्य की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक है।

हिमप्रवाह का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मीडिया एवं मास कम्युनिकेशन विभाग और उत्तराखण्ड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में संयोजक विपुल तिवारी के साथ मयंक झिंकवन, मोहित नेगी, अस्मिता बडोनी समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।



