
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने Local Bodies Elections में चक्रवाती प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र चंपावत के साथ ही टनकपुर-लोहाघाट-पिथौरागढ़-अल्मोड़ा में BJP के Candidates की खातिर वोट की अपील अवाम से की और Congress को सिर्फ भ्रष्टाचार का खिलाड़ी करार दिया।
टनकपुर में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी विपिन कुमार एवं अन्य भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बूते टनकपुर अंतर्राष्ट्रीय सीमा का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
–कांग्रेस पर देवभूमि को लैंड जिहाद का गढ़ बनाने के लिए जिम्मेदार ठहराया–
उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि उत्तराखंड में थूक जिहाद हुआ तो कडक कार्रवाई होगी। पिथौरागढ़ का विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना चाहिए। सरकार नियम विरुद्ध प्रदेश में जमीन खरीदने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। अब तक ऐसे 750 मामलों में कार्रवाई चल रही है।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल भी मौजूद थे।
———————-
PSD ने लोहाघाट में स्थानीय बोली में कहा,लुघाट की देवतुल्य जनता को खूब-खूब धन्यवाद…सभै जनता बैठे मिलि विश्वास और आशीर्वाद ले गोविंद वर्मा ज्यू की प्रचण्ड विजय तय छ! लोगों ने तालियाँ पीटी। CM ने जनसभा में कहा,`निकाय चुनाव में सनातन विरोधियों को लोग जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। लोहाघाट का विकास हमारी प्राथमिकता और सरकार इसको जी जान से अंजाम देगी।
उन्होंने पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी गोविंद वर्मा एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील की। बाजार में पैदल जनसंपर्क भी किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उत्तरायणी मेले में थूक जिहाद कर घृणित कार्य करने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रदेश में ऐसी करतूतों के लिए कोई जगह नहीं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी उपस्थित रहे।
—
चंपावत में Congress को मुगलिया सोच वाली और भगवान राम को काल्पनिक करार देने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि उसकी पापी सोच के लिए भगवान रूपी अवाम उसको सख्त सजा देगी। भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय और अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान कहा कि सभी लोग मिल के चंपावत को खूबसूरत बनाएँगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए
कहा कि शीघ्र ही चम्पावत में गोलज्यु कॉरिडॉर का निर्माण किया जाएगा।
इसमें भव्य स्टेडियम, गोल्जयू का भव्य परिसर, मल्टी स्टोरी पार्किंग तथा सांस्कृतिक भवन-मल्टी स्टोरीज शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। PSD ने जनसभा से पूर्व चंपावत में रोड शो भी किया। जिस सड़क से उनका काफिला गुजरा वहां लोग उनसे मिलने उमड़ पड़े। वे छतों पर भी हाथ जोड़े नजर आए। रोड शो के बाद CM पुष्कर ने बालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
—
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में जनसभा के दौरान कहा कि Congress सरकार ने इस ऐतिहासिक शहर के विकास को हाशिए पर डाला। उन्होंने मेयर पद पर अजय वर्मा एवं अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अल्मोड़ा के विकास पर गंभीरता नहीं दिखाई। BJP सरकार ने अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचार की सोच रखने वाली कांग्रेस को क्षेत्र विकास से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की सोच हमेशा राष्ट्र विरोधी रही है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना के शौर्य का अपमान करने वाली है। कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए अल्मोड़ा की जनता इस बार नगर निगम में भाजपा को प्रचंड मतों से जीताने जा रही है।