उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking::देहरादून Mayor Ticket::BJP का सौरभ थपलियाल पर दांव:गामा को झटका:5th Candidates List में भी झलका CM पुष्कर के Veto Power का नजारा

हल्द्वानी में नेतृत्व को भाई गजराज की चाल:सिफ़ारिशों-दबाव में नहीं आए PSD

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार के बाद देहरादून Mayor की कुर्सी पर भी सिफ़ारिशों-दबावों को झिड़क के युवा सौरभ थपलियाल को टिकट थमा दिया। महापौर बनने की दौड़ में शामिल सुनील उनियाल गामा-सिद्धार्थ अग्रवाल-अनिल गोयल-पुनीत मित्तल-विशाल गुप्ता,धीरेन्द्र पँवार 38वें National Games के मौसम में शुरू Sprint Race की Finish Line पर पहुँचने से पहले ही हाँफ के धराशाई हो गए। आला कमान ने मुख्यमंत्री के Veto Power का सम्मान किया।

गामा को एक वक्त Mayor टिकट की होड में अचानक आगे माना जा रहा था। पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत की PSD से मुलाकातों ने इसके आसार को और मजबूत कर दिया था। गामा को पिछली बार TSR (Senior) के CM रहते ही Mayor का टिकट मिला था। गामा उनके खासे करीबी माने जाते हैं। शहर में पहाड़ी मूल के वोटरों की तादाद को देखते हुए ये संभावना प्रबल थी कि BJP और मुख्यमंत्री गैर पहाड़ी या वैश्य समुदाय से प्रत्याशी तलाशने का जोखिम शायद ही लेना चाहे।

CM पुष्कर सिंह धामी:जिसको चाहा उसको Mayor टिकट दिलाने में कामयाब

———————–

गामा को स्वभाव में सरल समझा जाता है। उनके साथ उनके महापौर रहते जुड़े तमाम विवादों और CM का इसके चलते उनसे कन्नी काटने का फैसला उनके टिकट की राह में चट्टान बन के खड़ा हो गया। PSD भी ये शायद ही चाहते कि वह ऐसे शख्स को राजधानी का Mayor बनाएँ, जो उनके प्रति 100 फीसदी वफादार भले हो लेकिन अधिक वफादारी कहीं और दिखाएँ। कोटद्वार में भी उन्होंने शैलेंद्र रावत को टिकट दिया, जिनकी कम से कम विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी Camp से कोई वास्ता नहीं है। वह अब खालिस मुख्यमंत्री के निष्ठावान होंगे।

देहरादून Mayor के टिकट में लेटलतीफी से इसका एहसास हो गया था कि गामा की दावेदारी संकट में है। उनको चुनौती अब तगड़ी मिलेगी। मुख्यमंत्री उन पर दांव खेलना शायद ही पसंद करेंगे। www.chetangurungg.in ने आज ही शाम को ये अंदाज और आशंका जतलाते हुए लिखा भी। सौरभ को BJP का Mayor प्रत्याशी बनाए जाने से ये खबर सौ फीसदी सही निकली। सौरभ को पूर्व CM तीरथ सिंह रावत का भी बेहद करीबी माना जाता है।

राजधानी के Mayor की अहमियत बहुत होती है। साथ ही इस सीट पर फतह-शिकस्त से सीधे CM को जोड़ा जाता है। ऐसे में उनके Veto Power के आगे किसी भी पार्टी धुरंधर की नहीं चली। High Command ने उनके भेजे नाम पर मुहर लगा दी। हल्द्वानी के मेयर टिकट को ले के आसमान सिर पर उठाए बैठे गजराज सिंह बिष्ट ने आखिर बाजी और CM पुष्कर का भरोसा जीत ही लिया। उनको पार्टी ने चुनावी समर में उतार दिया है।

BJP ने ऋषिकेश (SC) में शंभू पासवान-रूड़की (W) में अनीता देवी अग्रवाल और काशीपुर में दीपक बाली को अपनी पाँचवी List में बतौर प्रत्याशी शामिल कर लिया। अब National Games की गर्मी में चल रहे Local Bodies चुनावी समर में CM पुष्कर कितने Gold Medal जीतने और अपने कद में इजाफा करने में कामयाब होते हैं, देखने लायक नजारा होगा। उनका Track Record चुनाव जीतने के मामले में बेहतरीन-स्वर्णिम रहा है। इसको कायम रखना भी बड़ी चुनौती होगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button