
Chetan Gurung
Silver Jubilee के मुहाने पर खड़े युवा उत्तराखंड ने 24 सालों के विकास के सफ़र में अर्थव्यवस्था में बड़ी कुदान भरी.इस दौरान अपना Size 24 गुणा बढ़ाने के साथ ही प्रति व्यक्ति आय भी 17 गुणा बढ़ाने में कामयाबी पाई.उम्मीदों पर दुनिया कायम है कहने वालों के लिए ये राज्य का सकारात्मक पहलू है.CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि के लिए PM नरेंद्र मोदी के शासन का कालखंड Golden Era साबित हो रहा है.
CM Pushkar Singh Dhami-राज्य के विकास की राह के युवा और जोशीले पुरोधा
——————-
अगले महीने स्थापना दिवस समारोह से पहले पर्वत पुत्रों ने अपने पहाड़ से हौसले के बूते खुद का और सबसे नए हिमालयी राज्य के विकास की रफ्तार बहुत तेज नहीं तो धीमी भी पड़ने नहीं दी। राज्य की अर्थव्यवस्था (GSDP) में लगातार सुधार उनकी इसी मेहनत और संकल्प का फल है। अर्थव्यवस्था का बढ़ता आकार राज्य की समृद्धि को बयां करने के लिए काफी है।
अपने गठन के वक्त (नवम्बर-2000) उत्तराखंड का Plan Size 14501 करोड़ रूपये था. ये आकार 2023-24 में बढ़कर 346000 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें पर्यटन क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। दो वर्ष पूर्व GSDP में Tourism Sector की भागीदारी 37 फ़ीसदी थी. ये अब बढ़कर 43.7 प्रतिशत हो गई है। प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़कर 2 लाख 60 हजार रूपये हो चुकी है। राज्य गठन के वक्त ये 15,285 रूपये थी। पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर ही नजर डालें तो राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 26 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
राज्य में विकास के रफ्तार पकड़ने से बजट में भी 20 गुणा बढ़ोतरी हुई। राज्य गठन के समय वर्ष 2000 में उत्तराखंड का बजट 4500 करोड़ रूपये के करीब था। वर्ष 2024-25 के लिए कुल ₹94 हजार करोड़ से अधिक बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें ₹89230.07 आम बजट और ₹5013.05 अनुपूरक बजट की धनराशि शामिल है
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला कालखंड विशेष रहा है। इस दौर में उत्तराखंड में तरक्की के नए द्वार खुले। आर्थिक मोर्चे पर राज्य का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। आगामी पांच वर्षों में राज्य की GSDP को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। घाटे में चल रहे राज्य सरकार के कई विभाग आज लाभ देने की स्थिति में आ रहे हैं।