
Chetan Gurung
धराली और हर्षिल में दैवीय आपदा में लापता लोगों को तलाशने के लिए Police पूरा दम-खम लगाएगी। DGP दीपम सेठ ने मौके पर मुआयना करने के बाद कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने Rescue और Relief Operation को खुद जा के देखा। दीपम आपदा प्रभावितों के साथ CM पुष्कर सिंह धामी की मुलाक़ात के दौरान मौजूद रहे।




दीपम ने SDRF-पुलिस-Fire और अन्य Agencies को बचाव-राहत कार्यों में और तेजी लाने की हिदायत दी। आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी पूछा। उनका मनोबल बढ़ाया कि पुलिस और सरकार जल्द ही हालात को मुख्यमंत्री पुष्कर की अगुवाई में सामान्य कर देगी। उत्तरकाशी पुलिस लाईन सभागार में रेस्क्यू में जुटे पुलिस अधिकारियों से Rescue कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने Meeting में कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्र से जल्द घायलों व फंसे लोगों को सुरक्षित Airlift कराने के साथ आपदा में लापता लोगों की खोज एवं बचाव कार्य पर Focus करने के लिए कहा। उन्होंने Social Media में भ्रामक जानकारियां Viral करने का जिक्र करते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में ADG (Intelligence) अजय प्रकाश अंशुमन,IG (गढवाल) राजीव स्वरुप, IG-SDRF अरुण मोहन जोशी, SP (उत्तरकाशी) सरिता डोबाल, SP प्रदीप राय, श्वेता चौबे, सुरजीत सिंह पंवार मौजूद थे।



