उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

फौजीपुत्र CM पुष्कर कमल खिलाने वीरों-गुरुओं की धरती पंजाब पहुंचे:लुधियाना में आम आदमी पार्टी सरकार-केजरीवाल पर करारा हमला:दोनों ने खोली भ्रष्टाचार की Industry

कहा,`पंजाब के CM भगवंत मान को दिल्ली के CM के यहाँ हाजिरी से फुर्सत नहीं

Chetan Gurung

फौजी पुत्र और उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी आज देश भर में BJP के लिए बतौर Star प्रचारक जिम्मेदारी निभाते हुए आज जांबाजों-गुरुओं की धरती पंजाब पहुंचे और वहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी तथा उसके सबसे बड़े चेहरे अरविन्द केजरीवाल पर करार प्रहार करते हुए कहा कि दोनों ने भ्रष्टाचार की Industry खोल के अवाम को बर्बादी के कगार पर पहुँचाने की कथित कोशिश की है.PSD ने पार्टी प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के लिए Road Show कर उनको संसद पहुंचा के नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने की अपील की.उन्होंने पंजाब की CM भगवंत मान पर हमला बोला कि उनको दिल्ली जा के CM दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुरसत नहीं है.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को उत्तरांचल धर्मशाला गियासपुरा 33फीट रोड लुधियाना में जनसभा में कहा कि रवनीत ने गुजरे 10 वर्षों से लुधियाना की अभूतपूर्व सेवा कर फिर संसद जाने का दावा पुख्ता किया है. भविष्य में भी वह प्रधानमंत्री की टीम में काम कर इस लोकसभा को विकास के क्षेत्र में चमकाने का काम करेंगे।

पुष्कर ने कहा कि पंजाब वीर सपूतों की धरती है.उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सेवा की है। पंजाब ने हमेशा देश की तरक्की उन्नति और रक्षा में हमेशा अपना योगदान दिया है। महान सिख गुरुओं ने अपने त्याग-बलिदान और समर्पण से पूरे देश को दिशा देने का काम किया है। सभी को देशविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के गद्दार, दुश्मन देश का भय दिखा रहे हैं लेकिन अब भारत किसी से डरने वाला नहीं है। आज नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के पास है। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनता है। विश्व की हर बड़ी कंपनी भारत में निवेश करना चाहती है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की टोपी को विश्व में नई पहचान दिलाई है। गर्व की बात है कि उत्तराखंडवासी हर जगह अपनी संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हो गया है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगा। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल देश में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का जहर घोलने का काम करती है। अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब को लूट और भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बनाया। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री खोली है।

PSD ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से फुरसत नहीं मिलती है। पंजाब के संसाधन CM केजरीवाल  की भेट चढ़ गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर देशवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.पंजाब में ये आपस में लड़ रहे हैं। इससे इनका ठगबंधन साफ नज़र आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button