उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

संतों-महात्माओं के आशीर्वाद-जन सहयोग से सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड-CM पुष्कर:धर्माचार्यों का सम्मान-अभिनंदन किया

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों का सम्मान और अभिनंदन करने के साथ ही उनको मन तथा आत्मा में नई ऊर्जा का संचार करने वाला करार दिया।

उन्होंने पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज सहित सभी संतजनों को साष्टांग प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान द्वार तथा शहीद चौक का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी करते हुए घोषणा की कि मेन मार्ग से सुनहरा मार्ग चौराहे को शहीद चौक का नाम दिया जाएगा

CM PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्वभर में भारत की सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ा है। भव्य राम मंदिर निर्माण, बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण,काशी विश्वनाथ कॉरिडोर,महाकाल लोक निर्माण हमारी सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद जैसी जिहादी मानसिकताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर समान कानून व्यवस्था स्थापित की गई है। युवाओं के हित में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। 26,000 से अधिक युवाओं को इसके चलते ईमानदारी से सरकारी नौकरी मिली। अवैध गतिविधियों में संलिप्त 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया।  नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।  1

CM ने कहा कि जुलाई 2026 से गैर-मानक मदरसे बंद हो जाएंगे।‘‘ऑपरेशन कालनेमि’’ के अंतर्गत सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई की गई है।”उत्तराखंड सरकार‘‘ विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ राज्य को संत-महात्माओं के आशीर्वाद और जनसहयोग से आदर्श एवं अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने महोत्सव में 1100 कन्याओं के पूजन और 6 कन्याओं के सामूहिक विवाह पर उनको शुभकामनाएं दीं।

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी महाराज ने भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी का आभार व्यक्त किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष/सचिव निरंजनी अखाड़ा महंत रविन्द्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी,  रूपेंद्र प्रकाश, मैत्रेयी गिरी, महंत राघवेंद्र दास भी इस दौरान मौजूद थे।

आयोजन में विवेकानंद सरस्वती, (नंगली दरबार) शिव प्रेमानंद, विनय रोहिल्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button