अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्सस्वास्थ्य

उत्तराखंड को योग-Wellness की Global राजधानी बनाएँगे-CM पुष्कर: गैरसैंण के भराड़ीसैण की खूबसूरत वादियों में किया ऐलान:विदेशी मेहमानों ने भी किए योगासन :गढ़वाल-कुमाऊं मंडलों में एक-एक Spiritual Economic Zone स्थापित होंगे

पहाड़ के 2 शहर योगा-Wellness के लिए Develop किए जाएंगे:`हर घर योग-हर जन निरोग’ का नारा दिया

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) से 11वें International Yoga Day पर ऐलान किया कि उत्तराखंड को योग और Wellness की Global राजधानी के तौर पर विकसित करेंगे। गढ़वाल और कुमायूं मण्डल में Spiritual Economic Zone स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने विदेशी मेहमानों के साथ योग करते हुए `हर घर योग-हर जन निरोग’ का नारा दिया।

मुख्यमंत्री ने योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के Delegates के साथ योग किया। योग आयोजन शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने योग नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने “एक वृक्ष, योग के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन स्थल विधानसभा परिसर में सेब का पौधा रोपा।

उन्होंने घोषणा की कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में  2 नए  नगर बसाए जाएंगे। वे योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के केंद्र बनकर वैश्विक मानचित्र पर राज्य की विशेष पहचान स्थापित करेंगे। सम्पूर्ण विश्व से वेलनेस के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े Groups, आध्यात्मिक गुरुओं, संस्थानों को वहाँ आमंत्रित किया जाएगा।  उन्होंने उम्मीद जताई कि विदेशी मेहमानों के शरीक होने से योग आयोजन को वैश्विक पहचान मिलेगी। 8 मित्र राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के साथ किया गया सामूहिक योगाभ्यास, देवभूमि उत्तराखंड को योग और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्रदेश में योग एवं ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।  प्रदेश में योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान भी किया गया है। साल-2030 तक राज्य में 5 नए योग हब की स्थापना करने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। साल-2026 तक राज्य के सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में योग सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

भराड़ीसैण में Morning Walk के दौरान Students और Local लोगों से CM पुष्कर सिंह धामी ने मुलाक़ात की

——————————————

PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायक नेतृत्व ने योग को Global Connectivity और Humanity की सेहत का मंत्र बना के विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। राज्य में स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अधिक से अधिक साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी कमेटी का भी गठन किया है।

भराड़ीसैंण में सुबह Morning Walk के दौरान मुख्यमंत्री Students और Locals के बीच  पहुंचे। उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री को इस अंदाज में मिलते देख वे बेहद खुश और उत्साहित दिखे। इस अवसर पर मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भारत में मैक्सिको के राजदूतफेडेरिको सालास, मेक्सिको दूतावास में आर्थिक मामलों के प्रमुख रिकार्डो डेनियल डेलगाडो, भारत में फिजी उच्चायोग के हाई कमिश्नर जगन्नाथ सामी, भारत में नेपाल के राजदूत डॉ शंकर प्रसाद शर्मा, भारत में सूरिनाम के राजदूत अरुणकोमर हार्डियन, भारत में मंगोलिया के राजदूत डंबाजाविन गैंबोल्ड, भारत में लातविया दूतावास में डिप्टी हेड ऑफ मिशन मार्क्स डीतॉन्स भी योगा करने वालों में शुमार हुए।

भारत के श्रीलंका उच्चायोग के मिनिस्टर काउंसलर लक्ष्मेंद्र गेशन डिसनायके, रूसी दूतावास में प्रथम सचिव क्रिस्टिना अनानीना एवं तृतीय सचिव कैटरीना लज़ारेवा, विधायक अनिल नौटियाल, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रुहेला,  सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे,  सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने भी योगासन किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button