उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

President द्रौपदी मुर्मु:Birthday गीत पर भावुक हो के राष्ट्रपति की आंखे छलछला आईं:बोलीं,`भारत के इतिहास-संस्कृति में मानवीयता-समानता को प्रमुख दर्जा-शिक्षा से अपना और राष्ट्र का निर्माण मुमकिन’:दिव्याङ्ग भी राष्ट्र निर्माण का अभिन्न अंग-Governor गुरमीत

अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सशक्तिकरण-उत्थान में President द्रौपदी की भूमिका अहम:संघर्ष की अद्भुत मिसाल-CM

Chetan Gurung

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आँखें आज उस वक्त भर-छलछला आई जब NIEPVD के दिव्याङ्ग बच्चों ने उनका Birthday गाना `बार-बार दिन ये आए’ गाया। वह काफी देर तक अपने आँसू पोंछती रहीं। उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम के बीच राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना (राष्ट्रपति निकेतन) और तपोवन परिसर को आम लोगों के लिए खोला। सांस्कृतिक समारोह में उन्होंने शिक्षा को अपने और देश के विकास के लिए आवश्यक करार देते हुए कहा कि दिवयांगजन देश और समाज का अभिन्न-अहम अंग हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमु को उनके जन्मदिन पर गुलदस्ता भेंट कर शुभकामना दी

————————-

 

NIEPVD में आयोजित समारोह में संस्थान के बच्चों ने पूरे दिल से उनके जन्मदिन पर जब शुभकामना गाना गया तो राष्ट्रपति अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पाईं। वह चश्मा हटा के दोनों हाथों से आंसुओं को थामने की कोशिश करती रहीं। उनके पीछे खड़े ADC ने उनको रुमाल दिया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

दिव्याङ्ग बच्चों ने जब जन्मदिन गाना गया तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमु अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सकीं और आँसू छलछला आए

———————-

3 दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति का आज 67वां जन्मदिन था। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगज सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि दिव्याङ्ग अपनी प्रतिभा से देश और समाज के विकास में बहुत अहम भूमिका निभा सकते हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (Ret) गुरमीत सिंह ने कहा कि दिव्याङ्ग भी देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति संघर्ष और परिश्रम की अद्भुत मिसाल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि NIEPVD में विज्ञान व गणित कक्षाओं की शुरुआत सराहनीय है। ये संस्थान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और दिव्याङ्ग की अद्भुत-अपर प्रतिभा को दर्शाता है कि यहाँ से पढ़े 3 छात्र IAS अफसर बने हैं।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति आशियाना (राष्ट्रपति निकेतन) और तपोवन को लोगों के लिए खोलने के साथ ही Campus का भ्रमण राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ किया। तस्वीरें खिंचवाई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button