अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बाजार में पैदल चल CM पुष्कर ने दिया योगा के जरिये स्वस्थ जीवन का संदेश:बोले,`उत्तराखंड में वेलनेस की अपार संभावनाएं’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को   `Run for Yoga’ में युवाओं-बुजुर्गों-महिलाओं तथा बच्चों के साथ शिरकत कर स्वस्थ जीवन और योग को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने गांधी पार्क से MKP Girls College तक पैदल चल के लोगों को भी अपने साथ चलने के लिए प्रोत्साहित किया।


मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर शरीक होने का भी आह्वान करते हुए कहा हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को लोगों तक पहुंचाना है। ऋषि- मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है। योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है। योग से जीवन स्वस्थ और अनुशासित बनता है।

उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही समाज में भी सकारात्मकता लाई जा सकती है। PM नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसको पूरी दुनिया ने अपनाया। उत्तराखंड योग, आयुष और अध्यात्म की भूमि है। राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने हाल ही में नई योग नीति को मंजूरी दी है। राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से संचालित हो रहे योग केंद्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख तक का भी अनुदान दिया जा रहा है। राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभवानाएं हैं।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, भरत चौधरी,उपाध्यक्ष (राज्य खेल परिषद) हेमराज बिष्ट, सचिव (आयुष) दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button