उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

मथुरा में बोले CM पुष्कर,`गोवंश संरक्षण से समृद्ध होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था’:गौ विज्ञान प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास

Chetan Gurung

फरह (मथुरा): CM पुष्कर सिंह धामी ने UP के मथुरा में फरह स्थित गऊ-ग्राम, परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम के शुभारंभ, आयुर्वेद एवं पंचगव्य अनुसंधान केन्द्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास के लोकार्पण को अंजाम दिया। आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय और आवासीय परिसर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है।

उन्होंने कहा कि समिति का गौ सेवा को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा और प्रशिक्षण से जोड़ना काबिले तारीफ है। प्राचीन परंपराएं और आधुनिक विज्ञान एक-दूसरे के पूरक बनने चाहिए। इससे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान और पशु चिकित्सा की नई राह खुलेगी। UP और UK में समानता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यमुना की पवित्र धारा देवभूमि उत्तराखण्ड और ब्रजभूमि को जोड़ती है।

PSD ने कहा कि प्राचीन समय में यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालु उत्तराखण्ड के हरिपुर-कालसी में मां यमुना में स्नान कर यात्रा शुरू करते थे। हरिपुर-कालसी की प्राचीन धार्मिक पहचान पुनर्स्थापित करने के लिए वहां मां यमुना के भव्य घाट का लोकार्पण और मां यमुना की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसको धार्मिक व आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं व संत समाज को हरिपुर-कालसी आकर मां यमुना की आरती में शामिल होने का न्योता भी दिया।

CM पुष्कर ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण केवल उनके गौरव का उल्लेख करने से नहीं, बल्कि ठोस कार्यों और प्रयासों से संभव है। नदियों के संरक्षण, गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा अनुसंधान को नई दिशा देने के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी को अपना योगदान देना होगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज और RSS के प्रमुख पदाधिकारी सुरेश सोनी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button