
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने तबादला मेल का सफर जारी रखते हुए शुक्रवार को 5 IAS-5 PCS अफसरों के तबादले करते हुए अंशुल सिंह को नैनीताल और दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा के DM की कुर्सी सौंप दी। निधि यादव को खेल और युवा कल्याण महकमे का Director बनाते हुए 39वें मेघालय National Games के लिए उत्तराखंड की तैयारी कराने का जिम्मा सौंप दिया।

CM पुष्कर सिंह धामी

अंशुल सिंह-अल्मोड़ा से अब नैनीताल के DM
——————

अंशुल ने अल्मोड़ा के DM की कुर्सी छोड़ी तो दीप्ति ने इस ज़िम्मेदारी को संभालने के लिए खेल-युवा कल्याण निदेशक का जिम्मा निधि के लिए खाली किया। निधि ने कृषि महकमे के अपर सचिव की ज़िम्मेदारी को अलविदा कहा। उनको खेल-युवा कल्याण में अपर सचिव भी बनाया गया। दीप्ति सिंह पहली बार DM बनीं। अंशुल के लिए जगह खाली करने वाले ललित मोहन रयाल को CMO और कार्मिक-सतर्कता महकमे में अपर सचिव बनाया गया।
खेल में सचिव स्तर के तबादलों में विशेष प्रमुख सचिव IPS अमित सिन्हा को कल ही हटा के एक बार फिर से बृजेश संत को लाया गया है। बृजेश और निधि को खेल संघों और UoA के साथ तालमेल बना के 39वें National Games में फिर उत्तराखंड का प्रदर्शन 38वें National Games की तरह शानदार करने की अहम ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर ने सौंप दी है। खेलों में PM नरेंद्र मोदी और CM पुष्कर सिंह धामी खास दिलचस्पी दिखाते हैं।

निधि यादव-मेघालय National Games में उत्तराखंड का परचम फहराने का जिम्मा
—————–
KMVN के MD विनीत कुमार को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण का VC भी बना दिया गया। यह ज़िम्मेदारी भी LMR संभाल रहे थे। PCS अफसरों में देहरादून के ADM KK मिश्रा को हरिद्वार इसी पद पर और हरिद्वार में यह पद संभाल रहे वैभव गुप्ता को ADM-देहरादून बना दिया गया। ADM-कुम्भ मेला पंकज कुमार उपाध्याय को ADM-हरिद्वार का अतिरिक्त जिम्मा भी दिया गया। अल्मोड़ा की नगर आयुक्त सीमा विश्वास को नैनीताल में DC बना के और नैनीताल के DC सुधीर कुमार को इसी पद पर अल्मोड़ा भेज दिया गया।
CM PSD ने DM-Collectors के तबादले शुरू कर ये संकेत दिया कि वह आगे और भी जिलों में ऐसा कदम उठा सकते हैं। विधानसभा चुनाव के नजरिए से हर सरकार इस किस्म के फैसले लेती रही हैं। जिनको खुद के DM बनने या अधिक बेहतर-बड़े जिले को संभालने की ललक है, वे हर संभव कोशिश अपनी महत्वाकांक्षा को पूरी करने के लिए कर रहे हैं। किस की लॉटरी लगती है, और किस को चुयांव के बाद तक का इंतजार करना पड़ेगा, इसका जवाब सिर्फ मुख्यमंत्री पुष्कर के पास है।
ये जरूर है कि PSD ने अंशुल-दीप्ति और निधि को अहम कुर्सियाँ सौंप के जतलाने की कोशिश की है कि वह इन तीनों पर काफी यकीन करते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शासन और जिलों में तथा IAS-IPS में बड़े स्तर पर फेरबदल का सिलसिला अभी चल सकता है। कुछ तबादलों ने लोगों और नौकरशाही जगत को चौंकाया है। महिला अफसरों की काबिलियत को वह खासा तवज्जो देते नजर आए हैं।
नैनीताल DM और अल्मोड़ा DM की Seat पर अनेक पुरुष IAS अफसरों की नजरें थीं। मेलाधिकारी (कुम्भ) भी महिला अधिकारी सोनिका के कंधों पर है। SSP-टिहरी से महिला IPS श्वेता चौबे की जगह सरिता डोभाल को भेजा गया। सरिता के पति प्रमेन्द्र डोभाल भी देहरादून में SSP हैं।



