
Chetan Gurung
देहरादून। Graphic Era Group of Institutions के Chairman डॉ. कमल घनशाला ने कामयाबी की परिभाषा बताते हुए कहा कि बदलते दौर में सिर्फ वही शख्स सफल हो पाता है जो मौकों का इंतजार करने के बजाए उसे खुद बना के खुद ही अपनी राह बनाता है। ये भी तभी मुमकिन है जब जोखिम उठाने का साहस, नए विचारों पर काम करने का जुनून और नाकामियों से सबक ले के आगे बढ़ने का जज्बा हो।

डॉ. घनशाला ने आज Silver Jubilee Convention Centre में From Campus to Career विषय पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के MBA Students से कहा कि एक छोटे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से बड़े शैक्षणिक समूह तक ग्राफिक एरा का सफर दूरदृष्टि, नए विचारों और निरंतर प्रयासों की मिसाल है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह छात्र-छात्राएं भी अपनी क्षमताओं और नेतृत्व कौशल को निखारकर नए अवसरों का सृजन कर सकते हैं और विकास की नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। GEGI प्रमुख ने कहा कि युवाओं को करियर के विकल्पों पर विचार करते समय केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार देने की क्षमता विकसित करने का लक्ष्य भी रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उद्यमिता के लिए किसी बड़े निवेश से पहले किसी समस्या को पहचानने, उसका व्यावहारिक समाधान तलाशने और उस पर विश्वास के साथ काम शुरू करने की जरूरत होती है। करियर में आगे बढ़ने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि चुनौतियों का सामना करने का हौसला, शारीरिक और मानसिक दृढ़ता तथा अपने काम के प्रति जुनून भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में युवाओं को हर दिन कुछ नया सीखकर अपनी दक्षता को बेहतर बनाना और बदलती जरूरतों के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए।



