अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइमदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big Development!!जेनी के हक में उतरे असम के CM हिमन्ता:पूरी मदद का वादा:न्यायविद की राय,`NDT-उज्ज्वला सरीखा मामला-SC चाहे तो बंद केस Re-Open भी मुमकिन’:पिता का नाम दिलाने के लिए हो सकती है अदालती लड़ाई

Assembly Elections के मौसम में `जेनी' चक्रव्यूह में Congress-हरक!

Chetan Gurung

उत्तराखंड की सियासत और खास तौर पर Congress दिग्गज हरक सिंह रावत की जिंदगी में फिर सुनामी ला कर खलबली मचाने वाली जेनी (असल नाम इन्दिरा देवड़ी) को अपने गृह राज्य असम के CM हिमन्ता बिस्वा सरमा का साथ मिल गया है। HBS ने उससे मुलाक़ात कर वादा किया कि उसको इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने HSR को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने जेनी के साथ जो किया वह अत्यंत गलत और निंदनीय है। न्यायविदों की राय को माना जाए तो हरक-जेनी वाला मामला बेशक CBI ने Close कर दिया है, लेकिन Supreme Court चाहे तो इसको Re-Open कर सकता है या फिर नए सिरे से जांच के निर्देश देने का पूरा हक रखता है। अलबत्ता, ये मामला तकरीबन पूर्व CM ND तिवारी (अब दिवंगत) और उज्जवला शर्मा की कोख से जन्मे बेटे शेखर से जुड़े केस से हूबहू मिलता है। शेखर ने भी NDT से पिता का नाम देने की मांग की थी और जेनी भी अपने 23 साल के बेटे के लिए हरक का नाम बतौर पिता चाहती है। ये मामला अदालत में गया तो इसकी प्रवृत्ति Civil केस की होगी। मोटा-मोटा मामला ये है कि जेनी के एक बार फिर सामने आ के नए दावे करने से ऐन विधानसभा चुनाव के मौसम में Congress के लिए भी बड़ा सिर दर्द उत्पन्न हो गया है। वह और हरक `जेनी’ चक्रव्यूह में घिर चुके दिखाई दे रहे। इसको तोड़ के बाहर निकलने की राह तलाशना मुश्किल होता जा रह है।

`जेनी’ की मौजूदा (दाएँ) और पुरानी (बाएँ) तस्वीर

————–


हरक सिंह रावत-फिर घिरे जेनी चक्रव्यूह में

—————–

जेनी Bomb ऐसे वक्त पर फूटा है, जब Congress एकदम विधासभा चुनाव की तैयारी के रंगत में नजर आ रही थी। BJP सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए थी। ये बात दीगर है कि पूरे विपक्ष को जवाब देने में अकेले CM पुष्कर सिंह धामी मोर्चे पर बेहद आक्रामक और सुलझे हुए ढंग से मशीनगन संभाले जुटे हुए हैं। BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट-प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ही उनके साथ कदमताल करते हुए विपक्ष के खिलाफ जोरदार जवाबी हमला करते नजर आए हैं। मंत्रियों और अधिकांश विधायकों-पार्टी ओहदेदारों ने विपक्ष के हमलों को प्रभावी ढंग से काटने का सामर्थ्य दिखाने के बजाए कई बार अपनी हरकतों-बयानों और कांडों से सरकार तथा पार्टी के लिए मुश्किल हालात ही पैदा किए हैं। CM पुष्कर उनको बाखूबी बचा ले रहे, ये उनकी खुशकिस्मती है।

साल-2003 में हरक की मंत्री की कुर्सी खा चुकी जेनी के शपथपत्रों और दस्तावेजों को ले के अंगुली हरक के साथ ही Congress उठा रही है। जेनी ने CBI की जांच रिपोर्ट को ये कह के चुनौती दी और सनसनी मचाई है कि वह 2 महीने हरक के यमुना कॉलोनी वाले मंत्री आवास पर रही। उसके साथ आवास और होटल तथा दिल्ली समेत कई शहरों में उस वक्त के मंत्री ने Rape किया। वह महज 16 साल की थी। हिन्दी लिखना-पढ़ना नहीं जानती थी। खुद उसका वकील ही उसके साथ ईमानदार नहीं था। नारी शरणालय में अकेली कैद और मजबूर सी थी। उसने कई नई और सनसनीखेज चुनौतियाँ भी हरक तथा उनके समर्थकों को दी है।

इससे Congress भी सकपकाई हुई है। वह उसके आरोपों को उसे BJP सरकार की कठपुतली करार दे के खारिज करने की कोशिश करती दिखी है। अलबत्ता, ये अभी तक कामयाब नहीं हुआ है। मुद्दा लगातार विराट आकार लेता जा रहा है। Congress किसी भी तरह जेनी मुद्दे को खारिज या फिर खत्म करने के फेर में है। वह अंकिता भंडारी की मौत के मामले को Assembly Elections में बड़े मुद्दे के तौर पर इस्तेमाल कर बाजी मारने की सोच रही थी। अंकिता मामले में आरोपी दस्ता जेल की सलाखों में है। मुद्दा अब अंकिता किस VIP को पेश करने की कोशिश को बनाया जा रहा। जेनी Atom बम की तरह Congress के सामने फट पड़ी है। जेनी-हरक मुद्दा एक बार फिर देश भर में और Social Media के जरिये दुनिया भर में सुर्खियों के केंद्र में है।

जेनी असम की है और उसको नई ताकत अपने ही प्रदेश के CM हिमन्ता बिस्वा सरमा की मदद के तौर पर मिली है। वह हिमन्ता से मिली और अपना दर्द बयां करने के साथ ही हरक पर कई संगीन-गंभीर आरोप लगाए। जेनी ने अपने बलात्कार और उस वक्त नाबालिग होने का मुद्दा उठाया तो है लेकिन उसकी मुख्य मांग अपने बेटे को पिता के तौर पर हरक का नाम देने की है। हरक की एक विधिवत पत्नी दीप्ति रावत और एक पत्नी सरीखी दर्जा खुद को देने वाली सोनिया आनंद भी है। संयोग से दोनों Congress में हैं। हरक बार-बार भले कह रहे कि CBI जांच में वह जेनी मामले में बेदाग साबित हो चुके हैं। ये मामला कानूनन बंद हो चुका है। जेनी की इसके Re-Open की मांग अवैध है। ये मुमकिन नहीं है।

जेनी ने हरक के उस आरोपों पर भी जवाबी वार किया है,जिसमें उसको बोडो उग्रवादी कहा गया था। उसने कहा कि अगर वह उग्रवादी थी तो उसको क्यों अपने पास मंत्री होने के बावजूद हरक ने रखा? इस मामले में High Court के एक पूर्व Justice ने www.chetangurung.in से कहा कि ये सच है कि Same मामला जो आपराधिक था, अब दुबारा नहीं खुल सकता है लेकिन Supreme Court के पास ऐसा करने की भी ताकत है। इसके लिए SC को यकीन होना जरूरी है कि वाकई पीड़िता के साथ इंसाफ नहीं हुआ है। अधिक उम्मीद यही है कि जेनी पितृत्व का मामला जो Civil होगा, को अदालत के सम्मुख ले जा सकती है।

पूर्व Justice के अनुसार जेनी अपने बेटे को पिता का नाम दिलाने के लिए अदालत में दावा कर सकती है। दो दशक पहले उत्तराखंड में ऐसा हो चुका है। तब ND तिवारी CM हुआ करते थे। एक महिला उज्ज्वला शर्मा ने दावा कर दिया था कि उनके बेटे के पिता NDT हैं। ये मामला अदालत पहुंचा। DNA जांच हुई। वह जीत गईं। तिवारी ने शेखर को अपना बेटा स्वीकार कर लिया था। ये देखना दिलचस्प और बहुत बड़ा मसला होगा कि क्या हरक को भी आखिरकार NDT जैसी हालत से गुजरना पड़ सकता है? तब उनका रुख और कदम क्या होंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button