अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन-2026 युवा केन्द्रित-नवाचार आधारित होगा:प्रमुख सचिव सुधांशु की तैयारियों में कोई कोर कसर न छोड़ने की हिदायतें:दून विश्वविद्यालय होगा आयोजन स्थल

Chetan Gurung

देहरादून: उत्तराखंड के विकास में प्रवासी नागरिकों की सहभागिता और उनके अनुभवों का लाभ उठाने के सिलसिले में राज्य सरकार के प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन-2026 के आयोजन की तैयारियों पर आज प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने सचिवालय में बैठक के दौरान अफसरों को हिदायत दी कि सम्मेलन के आयोजन में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। इसको International Level का रूप दिया जाएगा और युवा केन्द्रित होगा।

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सम्मेलन में नवाचार को तवज्जो दी जाएगी। देश के विभिन्न प्रांतों और शहरों में रहकर विशिष्ट कार्य कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को चिहनित कर उनको आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। सरकार और प्रवासियों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का आयोजन देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर एक सप्ताह के भीतर सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप देने और प्रगति की रिपोर्ट तीन-चार दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मेहमानों के स्वागत और सुविधाओं को लेकर भी पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया है।

स्थानीय स्तर पर आमंत्रित अतिथियों के आवागमन, परिवहन, वाहनों, ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उद्घाटन सत्र से लेकर विभिन्न संवाद सत्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। सम्मेलन में राज्य सरकार के विकास कार्यों, विभिन्न जनहित की योजनाओं और नीतियों पर आधारित लघु फिल्मों का विशेष प्रसारण भी किया जाएगा।

RKS ने कहा कि सम्मेलन के जरिये प्रवासियों को प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और नई पहलों की प्रत्यक्ष जानकारी मिल सकेगी। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, विनोद कुमार सुमन, C रविशंकर, राजेंद्र कुमार, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button