उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

DMs-SSPs को CM पुष्कर ने चेताया,`हालात का जायजा लेने सड़कों पर खुद निकलूँगा’:तय समय में सड़कों को दुरुस्त करने-फरियादी की FIR लिखने-कुम्भ मेले-Festive Season की तैयारी करने की हिदायत

Chetan Gurung

M पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से लौटते ही आज DMs और SSPs की बैठक ली और कानून-व्यवस्थाओं के साथ ही कुम्भ मेले-Festive Season-बारिश से टूटी सड़कों को दुरुस्त करने के मद्देनजर अनेक सख्त हिदायतें दीं और चेताया कि वह खुद हालात का जायजा लेने सड़कों पर निकलेंगे और देखेंगे कि वे गड्ढा मुक्त हुई कि नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी फरियादी थाना आता है उसकी FIR जरूरी लिखी जाए।

CM आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यों, जन सुविधाओं, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी बारीक ढंग से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करें।

पुष्कर ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के कार्यों में तेजी लाई जाए। सीवर एवं पेयजल पाइप लाइन के अधूरे कार्य एक नवंबर तक पूर्ण कर सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए। स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनाने, राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की स्थिति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए स्वयं भी सड़क मार्ग से प्रदेश भर का भ्रमण करेंगे। कहीं भी लापरवाही, गुणवत्ताविहीन कार्य या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

PSD ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा, आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत, दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी। बैठक में गृह सचिव शैलेश बगौली,कुमायूं के आयुक्त दीपक रावत,DM नितिन भदौरिया,स्वाति भदौरिया,मयूर दीक्षित,आशीष चौहान,ललित मोहन रयाल भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button