उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Welcome नए राज्यपाल ढाल सिंह जी:शुक्रिया General गुरमीत शानदार कार्यकाल के लिए

Chetan Gurung

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को आज उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया। उन्होंने देश के अन्य 5 राज्यों के भी राज्यपाल बदले हैं। डॉ DSB को लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की जगह भेजा गया है। खास बात ये है कि उत्तराखंड BJP के चर्चित प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने डॉ ढाल सिंह को देवभूमि का राज्यपाल बनने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी।

डॉ. बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

–राजनीतिक सफर–

1990, 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।

2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे।

2019 में बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए।

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का तबादला केरल,केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर का तमिलनाडू कर दिया गया। बृजमोहन राम को ओडिसा,डॉ सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राज्यपाल के तौर पर उत्तराखंड से विदा हुए Lt General (Vet) गुरमीत सिंह को उनकी कार्यशैली और सहजता-सरलता और व्यवहार के लिए याद किया जाएगा। उत्तराखंड के लोगों की दिलचस्पी इसमें भी रहेगी कि दुष्यंत गौतम पार्टी के प्रदेश प्रभारी से हटने के बाद सीधे राज्यपाल की गरिमामयी Post पर पहुँचने से साफ हो गया कि आला कमान की नजरों में उनका दर्जा कहीं भी कम नहीं हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button