
Chetan Gurung
खटीमा: CM पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण करने के साथ ही ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के 17 मील से नानक सागर प्रभाग तक13.60 किमी मार्ग का उच्चीकरण कार्य शामिल है। उन्होंने बरीअंजनिया के ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश पासी के घर पहुँच के उनके परिवार के लोगों संग जमीन पर बैठ के भोजन कर सभी को हैरान कर दिया। गाँव में सरकार के मुखिया को अपने इतने करीब और इस कदर सहज अंदाज में देख ग्रामीण बच्चे और महिलाएं उनसे बतियाने-उनकी तस्वीर मोबाइल में कैद करने और Selfie लेने से खुद को रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री का महिलाओं और अन्य लोगों ने अभिनंदन-स्वागत भी किया।






खटीमा के लोहिया हेड क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री का निजी आवास तरला नागल में है। निराश्रित गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय समारोह में मुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार हल्दीघेरा गौशाला के विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि सड़कों पर भटकने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलने से उनकी उचित देखभाल होगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी। लोगों व किसानों को राहत मिलेगी। प्रदेश में गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को आश्रय दिया जा रहा है। ‘ग्राम्य गौ सेवक योजना’ को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और गौ सेवा हमारी परंपरा तथा धर्म है। शहरी विकास और पंचायती राज विभाग के सहयोग से 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। गोवंश को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए बद्री गाय के शुद्ध घी और दुग्ध उत्पादों के संवर्धन की खातिर विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। Local MP अजय भट्ट और पूर्व MLA राजेश शुक्ला भी पुष्कर के साथ थे।



पुष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है। खटीमा व पूरे ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क, पुल, शिक्षा और बाढ़ सुरक्षा कार्यों को तेजी से पूरा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। खटीमा के बरीअंजनिया ग्राम में प्रधान प्रेमप्रकाश पासी के आवास पर पहुंचकर उनके परिवारजनों से सहज मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने सरलता और अपनत्व भाव के प्रदर्शन से सभी को हैरान करते हुए उनके दिल जीते।




ग्राम के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर उन्होंने चर्चा भी की। उन्होंने परिवार के साथ भोजन भी कर अपनी सादगी और आम आदमी वाली छवि और प्रतिष्ठा को मजबूत किया। व्हा परिवार के बच्चों और महिलाओं से मिले। उनके साथ फर्श पर बैठ के भोजन भी किया।



