
Chetan Gurung
‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ के दौरान हरिद्वार की लवप्रीत कौर ने दुखड़ा जाहिर किया था कि आर्थिक तौर पर कमजोर होने के नाते उनके लिए Digital संसाधन जुटाना ना-मुमकिन हो रहा है। इस छात्रा की पीड़ा को समझते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने आज उसको और सरकारी स्कूलों के सभी Students को DBT के जरिये टैबलेट देने का ऐलान कर दिया। लवप्रीत जो चाहती थी, उस पर तुरंत अमल भी करा दिया गया। टैबलेट उसके घर पहुंचा दिया गया।

लवप्रीत के सपनों को CM पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया
———–
जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारी स्वयं लवप्रीत को टैब देने पहुंचे। इतनी तेज रफ्तार से मांग पर इतनी बड़ी मांग पूरी होने से लवप्रीत और उसके परिवार के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लवप्रीत ने आत्मीयता से मुख्यमंत्री PSD का आभार व्यक्त करते हुए ‘थैंक्यू’ कहा। टैब मिलने से लवप्रीत के लिए पढ़ाई और खास तौर पर Online Study बहुत आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
CM पुष्कर ने कहा कि लवप्रीत जैसी बेटियों की सोच उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की प्रतिभा प्रभावित न हो, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज की आवश्यकता है और सरकार गांव से लेकर शहर तक हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। DBT के जरिए टैबलेट वितरण का उद्देश्य हर बच्चे तक डिजिटल अध्ययन सामग्री की पहुंच आसान बनाना है।



