अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

नंदा-सुनंदा की भक्ति में डूबा नैनीताल:CM पुष्कर ने पूजा कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना:कहा,विकास संग विरासत का संरक्षण होगा:Locals संग Tourists में भी दिखी मुख्यमंत्री को Mobile कैमरे में कैद करने की होड़

Chetan Gurung

ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव’ के अवसर पर मंगलवार को सरोवर नगरी नैनीताल CM पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में  भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों में सजी नजर आई। मुख्यमंत्री पुष्कर ने माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भव्य आरती में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और विरासत संरक्षण की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। वृद्ध महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सामने देखा तो उनको हाथों से लाड करने से खुद को रोक नहीं पाईं। पुष्कर ने भी उनके आशीर्वाद का जवाब हाथ जोड़ कर दिया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों में उनको अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने की जबर्दस्त होड़ दिखाई दी। इनमें युवतियों और महिलाओं की भी ख़ासी तादाद थी।

दर्शन-पूजा-विधि अनुसार बैठ के आरती के बाद जनसभा में पुष्कर ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध आस्था, लोक परंपराओं, झोड़ा-चांचरी और ढोल-दमाऊं का सजीव संगम है। केदारखंड की भांति कुमाऊं क्षेत्र में ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के अंतर्गत माँ नैना देवी, कैंची धाम और मुक्तेश्वर जैसे पौराणिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति को स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को वृहद बाजार मिलेगा। स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण और उनके उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष केंद्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी लोगों के जरिये कृषि व उद्यान भूमि खरीद पर कड़ा अंकुश लगाया गया है। लव जिहाद व लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 जनवरी 2025 से लागू UCC से महिलाओं के अधिकार बेहद मजबूत हुए हैं। कड़े नकल विरोधी कानून के बूते पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अब तक 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, Commissioner (कुमायूं) दीपक रावत, IG-कुमायूं निवेदिता कुकरेती, DM ललित मोहन रयाल और SSP डॉ. मंजूनाथ TC भी इस दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button