अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री-आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के जन्मदिवस पर CM पुष्कर का ऐलान,`देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं’:बोले महाराज का जीवन लोककल्याण-आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी आज Governor Lt Gen (vet) गुरमीत सिंह के साथ अपने Cabinet सहयोगी और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के ऋषिकुल मैदान (हरिद्वार) में आयोजित जन्मदिन समारोह में शरीक हुए और उनको बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा, परोपकार और लोककल्याण के प्रति समर्पण का बेजोड़ उदाहरण है। उन्होंने ऐलान किया कि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान के साथ कोई समझौता कभी नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया।

मंत्री सतपाल के आध्यात्मिक योगदान परमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरलता, सहजता और दूरदर्शिता ने उन्हें समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। मंत्रिमंडल में उनके साथ कार्य करने के अनुभवों को साझा करते हुए PSD ने  उन्हें एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कर्मयोगी बताया। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस पर लोगों की बेतहाशा भीड़ उनके प्रति जनमानस के असीम प्रेम, श्रद्धा और सम्मान को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास का सकारात्मक असर उत्तराखंड में साफ दिख रहा है। बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने और केदारखंड व मानसखंड परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। राज्य सरकार कुंभ को अत्यंत दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटी है।

देवभूमि की संस्कृति और गौरव की रक्षा पर जोर देते हुए पुष्कर ने साफ किया कि राज्य सरकार सांस्कृतिक पहचान से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC), धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय इसी संकल्प का हिस्सा हैं।

CM पुष्कर ने कहा कि सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में मंत्री भरत सिंह चौधरी, अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button