अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में पूजा की फिर किया Master Plan कार्यों का Inspection:CM पुष्कर ने कहा,`उत्तराखंड की आध्यात्मिक गरिमा को अक्षुण्ण रखना Top Priority’

 

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन के साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित आस्था पथ सहित निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। महंतों से आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से मिल के उनके अनुभव पूछे। उनकी मांग पर फोटो खिंचवाई। बामनी गाँव में नन्दा देवी मंदिर में भी पूजा की और लोगों से मिले। स्थानीय महिलाओं के साथ उन्होंने यहाँ चाचणी पारंपरिक नृत्य भी किया।

बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद बाहर श्रद्धालुओं से मिलते CM पुष्कर सिंह धामी


धाम में मुख्यमंत्री पूजा और हवन में शामिल हुए। दर्शन करने आए लोगों से मिले। उनके अनुभव जाने। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा तथा धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम दर्शन के दौरान महंतों से आशीर्वाद भी लिया

——-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में धाम को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की तरफ से आयोजित ‘बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव’ में भी हिस्सा लिया। इस महोत्सव में देशभर से आए 150 से अधिक संत-साध्वी और 1200 से ज्यादा हरिभक्त मौजूद रहे।

उन्होंने महंत स्वामी देवप्रसाद दास स्वामी और दास स्वामी का आशीर्वाद लिया। समारोह में उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम भारत की सनातन चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्राचीन विरासत, सनातन संस्कृति और आस्था के केंद्रों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं।

पुष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक’ बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए तीर्थस्थलों का सुव्यवस्थित विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर दायित्वधारी हरक सिंह, DM गौरव कुमार, SP सुरजीत सिंह पंवार उपस्थित रहे। बामणी गाँव में नन्दा देवी मंदिर में पूजा और आराधना के साथ ही मुख्यमंत्री ने स्थानीय संस्कृति को देखते हुए लुत्फ लेते हुए पारंपरिक चाचणी नृत्य कर सभी को हैरान और खुश किया। उन्होंने लोगों की मांग पर Selfie भी खिंचवाईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button