उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

अब ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ अभियान:25 सितंबर से 7 October तक चलेगा:तहसील व ब्लॉक स्तर पर लगेंगे 3 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर

मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक:7 अक्टूबर तक चलेगा विशेष जनसेवा और जागरूकता अभियान

Chetan Gurung

लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए 25 सितंबर से 7 अक्टूबर-2026 तक सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ अभियान शुरू होगा। सचिवालय में चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में इस अभियान की तैयारियों पर आज कई अहम फैसले हुए और मंत्री सुबोध ने हिदायतें दीं।

Minister सुबोध उनियाल

————

बैठक में मंत्री सुबोध ने निर्देश दिए की 3 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर हर जिले की तहसील और विकासखंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविरों के लिए इस बार पूर्व में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से अलग स्थलों का चयन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाएंगे।

अभियान के दौरान Medical Camp, स्वास्थ्य सेवाएं और जनजागरूकता पर जोर दिया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रोहिला ने बताया कि यह 13 दिवसीय अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक स्थान पर शिविर न्यूनतम तीन दिनों के लिए स्थापित किया जाएगा।

इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, ट्री प्रोटेक्शन एक्ट और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी स्थानीय व गंभीर समस्याओं पर आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे। महानिदेशक (सूचना) बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि शिविरों में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहाँ नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन पत्र भरने में सहायता मिलेगी।

शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को जल्द से जल्द नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और स्थल चयन की विस्तृत कार्ययोजना शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button