उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर ने श्रमिकों को दी ₹18.49 करोड़ की मदद:DBT से 10,709 को फायदा

10,709 पात्र लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसा Transfer

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ की योजनाओं के तहत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में आज एक क्लिक से ₹18.49 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये Transfer की। इस राशि में प्रसूति सहायता के 95, मृत्युपरांत सहायता के 177, पुत्री विवाह सहायता के 2,354 तथा शिक्षा सहायता के 8,083 लाभार्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके कहा कि निर्माण श्रमिक राज्य के विकास की रीढ़ हैं। सरकार का लक्ष्य उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य जांच के दौरान जिन श्रमिकों में बीमारियों की पहचान हुई है, उनके समुचित इलाज की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सुनिश्चित की जाए। आगामी त्योहारों को देखते हुए जनसुविधाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए।

राज्य में श्रमिकों के लिए संचालित एकीकृत कल्याण मॉडल के तहत अब तक 83,319 किट (शिक्षण, स्वच्छता एवं पोषाहार) वितरित की जा चुकी हैं। ‘लेबर सेस कलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम’ (LCCMS) के माध्यम से सेस संग्रह में 47.21% की वृद्धि हुई है। इसे वर्ष 2025 में SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया है।

राज्य की ‘श्रमिक स्वास्थ्य योजना’ को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सराहा गया था।  पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य भी अपने यहाँ लागू करने में रुचि दिखा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button