
Chetan Gurung
युवाओं और खास तौर पर Gen-Z Students संग सीधे संवाद का सिलसिला कायम रखते हुए आज CM पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से आए 68 मेधावी छात्र-छात्राओं से कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और विकास को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे अनुभव ज्ञान को कक्षा की सीमाओं से बाहर ले जाकर उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में मददगार रहते हैं। PSD ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के लिए गए अनेक अहम फैसले देश के कई अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं और वे उनको अंगीकृत कर रहे हैं।





उन्होंने टिहरी में स्थित स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में कहा कि ऐसे भ्रमण के 10वें संस्करण के आयोजन में कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को समझ के,वहां की उपलब्धियों से सीखना फायदेमंद रहता है। Students को अपने अनुभव साथियों के साथ साझा करना चाहिए। देश के बड़े एवं प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण करने का अवसर मिलना उनके भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
PSD ने गुरुजनों और माता-पिता के प्रति श्रद्धाभाव बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि सामान्य से असामान्य बनने के लिए निरंतर प्रयास करने वालों ने ही इतिहास रचा है। संकल्प दृढ़ हो और प्रयास सच्चे मन से किया जाए तो कोई भी ताकत सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। PM नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। इस दिशा में उत्तराखण्ड को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड UCC लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं।
पुष्कर ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण की पहल के लिए विधायक विनोद कंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगातार 10 वर्षों तक इस प्रकार के कार्यक्रम को संचालित करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
MLA विनोद कंडारी कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सीधे मुख्यमंत्री से संवाद करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री पुष्कर का हमेशा सहयोग रहा है। इस अवसर पर DM नितिका खण्डेलवाल, SSP श्वेता चौबे, CDO वरुणा अग्रवाल, HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।



