
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में ‘युवा समसामयिक संवाद’ कार्यक्रम में Gen-Z युवाओं से कहा कि सरकार पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के अभियान में जुटी हुई है. उन्होंने स्कूल के बच्चों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया.स्कूली बच्चों ने रोजगार, सेवायोजन, पर्यटन, विकास एवं पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आपदा प्रबंधन पर उनसे बेधड़क सवाल किए।



पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है.भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि कोई व्यक्ति काम के बदले रिश्वत मांगता है अथवा अनुचित दबाव बनाता है, तो नागरिक निःसंकोच टोल-फ्री नंबर 1064 या संबंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर छात्रा आल्या के सवाल पर कहा कि वहां के निवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के तहत ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं।



महिलाओं और छात्राओं में CM पुष्कर सिंह धामी संग सेलफ़ी लेने का जबर्दस्त जोश नजर आया
————————
पुष्कर ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों से होने वाले पलायन को रोकने के लिए सरकार का विशेष ध्यान रोजगार सृजन पर है। युवाओं को रोजगार की तलाश में दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने के बजाय उनके गांव और घर के आसपास ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। आने वाले समय में सीमांत क्षेत्रों के लिए विशेष प्रोत्साहन और नई योजनाएं भी लाई जाएंगी.
छात्रा रेखा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। पर्यटकों की संख्या को लेकर छात्र अब्दुल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, हवाई सेवाओं और होमस्टे जैसी सुविधाओं के विस्तार से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिली है।
संवाद कार्यक्रम में खुशबू हिंद पब्लिक स्कूल, अब्दुल आरपी स्कूल, सतवीर सिंह रोज पब्लिक स्कूल, देव विश्वास शिक्षा भारती स्कूल, आयुषी आईआईएचसीए, रिजवान जीआईसी, रुद्र प्रताप सिंह रोज पब्लिक स्कूल और शहीद हरि किशन इंटर कॉलेज सहित 18 विद्यालयों के लगभग 360 विद्यार्थियों ने शिरकत की. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति उपस्थित रहे।
—



बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद में CM PSD ने कहा कि‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प साकार होगा. समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि जनपद में पार्किंग, APJ अब्दुल कलाम संस्थान, अत्याधुनिक साइंस सेंटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड सतत विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य की GSDP पिछले पांच वर्षों में दोगुनी हुई है.
कार्यक्रम के दौरान बंशीधर उपाध्याय,पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी, पूर्व कैप्टन भानी चंद एवं अर्जुन सिंह ने भी विचार पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत सहित पूरा उत्तराखंड में खेल, पर्यटन, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, महिला सशक्तिकरण, साइंस सेंटर, टनकपुर में रेल सुविधाओं, शारदा कॉरिडोर एवं ISBT टनकपुर जैसे महत्वपूर्ण निर्माण के क्षेत्रों में अहम उपलब्धियां सामने आई हैं.
बनबसा की प्रथम महिला ग्राम प्रधान एवं दिव्यांग कमला देवी जो मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आगे आना चाह रही थी, उन्हे देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके पास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
–ड्रग फ्री उत्तराखंड से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद में कहा कि पारदर्शिता और निष्ठा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है. सुमंगलम होटल, बनबसा में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को उनके सवालों के जवाब दिए।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वरोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाली स्थानीय युवा प्रतिभाओं को राजकीय सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया। संवाद के दौरान छात्रा मिलन कलखुड़िया के पूछे जाने पर PSD ने अपनी संक्षिप्त जीवनी, शिक्षा, युवावस्था और राजनीतिक यात्रा के अनुभव साझा किए। प्रीति पांडे ने नकल विरोधी कानून की सराहना की एवं स्थानीय परीक्षा केंद्र को टनकपुर में बनाए जाने के अनुरोध किया.


Student रोहित शर्मा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने व दूसरों को प्रेरित करने के लिए कहा. छात्र सुमित सिंह नायक के पूछे जाने पर बताया कि चंपावत में 56 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है. अब तक 34 हजार से अधिक को 5 सालों में सरकारी नौकरी मिली है. राज्य में युवा आयोग का गठन किया जा रहा है. पुष्कर ने कहा कि चम्पावत में आधुनिक पुस्तकालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, साइंस सेंटर और राज्य के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने नीट परीक्षा में सफल बसटिया की हिमानी विश्वकर्मा, अमेजॉन में 47 लाख रुपये का सालाना पैकेज प्राप्त करने वाली बिचई की श्वेता चंद और राष्ट्रीय पैरा आर्म रैसलिंग के स्वर्ण पदक विजेता टनकपुर के पवन गढकोटी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, जिला पंचायत आनन्द सिंह अधिकारी, DM मनीष कुमार, SP रेखा यादव मौजूद रहे।



