
Chetan Gurung
प्रदेश के कोने-कोने से Monsoon की बारिश के बावजूद अपनी दिक्कतों और मांगों को ले के पहुंचे लोगों से आज अपने Camp Office में CM पुष्कर सिंह धामी ने मुलाक़ात की और उनको यकीन दिलाया कि उनके साथ इंसाफ होगा। उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रमुख सचिव RK सुधांशु, गृह सचिव शैलेश बगौली, आयुक्त (गढ़वाल) आनंद स्वरूप,IG-गढ़वाल राजीव स्वरूप को हिदायत भी उसी वक्त दी कि अवाम की मांगों और समस्याओं को हल करने के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी करें। लोगों ने सड़क एवं संपर्क मार्ग, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, रोजगार, स्थानांतरण तथा स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न मामले रखे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पात्रता एवं नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए। शासन स्तर से जुड़े मामलों को उसके सम्म्ज्ख प्रस्तुत किया जाए। राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रभाव सार्थक करने के लिए उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों तक समय पर पहुंचना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि लोगों से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ नियमों के अनुरूप समाधान सुनिश्चित करें।



