
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य देखने पहुँच गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया।


वह सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। एप्रोच रोड के ढह जाने से न सिर्फ सड़क पर आना-जाना रुक गया था बल्कि निर्माण कार्य को ले कर काफी अंगुलियाँ भी उठाई जा रही थी। ये बात दीगर है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश पर जिस दिन एप्रोच रोड बह गई थी, उसी दिन उसको दुरुस्त कर गाड़ियों का आना-जाना Record Time में शुरू करा दिया गया था। इसमें 12 घंटे भी बा-मुश्किल लगे थे।
मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित प्रयासों की सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान DM डॉ आशीष चौहान के साथ ही अन्य अफसर और Engineers मौजूद थे। Experts के मुताबिक एप्रोच रोड के ढहने की एक वजह पुल के नीचे से गुजर रही नदी का संकरा होना है। जो बारिश के मौसम में पानी का बहाव बहुत तेज हो जाने पर हर किस्म का खतरा बन जाता है।
इस नदी के संकरा होने के लिए उसके किनारे पर बने निजी विवि को भी जिम्मेदार कहा जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस विवि ने न सिर्फ नदी के बहाव को मुड़ने के लिए मजबूर किया बल्कि उसके कुछ हिस्से को अपनी सीमा के भीतर भी लिया है। समझा जा रहा है कि इसमें कुछ जमीन Golden Forest की भी है। प्रशासन इस मामले में शायद जांच करा रहा है। ऐसा सूत्रों का कहना है।



